फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day 2022: नाथ से लेकर सिंधिया तक, मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं ये पिता-पुत्र की जोड़ियां

Sun, 19 Jun 2022 02:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 19 Jun 2022 02:54 PM IST
सार

Father's Day 2022: नाथ से लेकर सिंधिया तक, मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं ये पिता-पुत्र की जोड़ियाँ

विज्ञापन
Father's Day 2022: From Nath to Scindia, these father-son duos are active in Madhya Pradesh politics
मध्य प्रदेश में सक्रिय पिता पुत्रों की जोड़ी - फोटो : अमर उजाला
हर बेटे की ख्वाहिश होती है कि वह अपने पिता की तरह बने और उनके नक्शे कदम पर चलकर माता-पिता का नाम रोशन करे। मध्य प्रदेश की राजनीति में ऐसे कई बेटे सक्रिय हैं जो अपने पिता की राह पर चल कर जनसेवा का कारवां आगे बढ़ा रहे हैं। आज फादर्स डे के मौके पर हम आपको ऐसे ही कुछ पिता-पुत्र की जोड़ियों के बारे में बताएंगे।
Father's Day 2022: From Nath to Scindia, these father-son duos are active in Madhya Pradesh politics
कमल नाथ-नकुल नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
कमलनाथ-नकुलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ 1980 के दशक से देश की राजनीति में सक्रिय हैं। कमलनाथ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। वह पहली बार सातवीं लोकसभा के सदस्य बनकर संसद में गए थे। केंद्र की राजनीति के साथ ही मध्य प्रदेश की राजनीति में वह 75 साल की उम्र में भी सक्रिय हैं। कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ भी पिता की राह पर चल रहे हैं। वर्तमान में वह छिंदवाड़ा से कांग्रेस के सांसद हैं। नकुलनाथ 2019 में 17वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए हैं। वे देश के सबसे अमीर सांसदों में से एक हैं।
Father's Day 2022: From Nath to Scindia, these father-son duos are active in Madhya Pradesh politics
दिग्विजय सिंह-जयवर्धन सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्विजय सिंह- जयवर्धन सिंह
दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके दिग्विजय सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं। राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दिग्विजय सिंह 1971 से राजनीति में सक्रिय हैं। वे कांग्रेस पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने के साथ ही अनेक प्रदेशों में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह पिता की राजनैतिक सत्ता को संभाल रहे हैं। जयवर्धन ने 2013 से प्रदेश की राजनीति में एंट्री की, वह राघौगढ़ विधानसभा से पहली बार 2013 और फिर 2018 में दूसरी बार विधायक बने हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father's Day 2022: From Nath to Scindia, these father-son duos are active in Madhya Pradesh politics
कैलाश विजयवर्गीय-आकाश विजयवर्गीय। - फोटो : सोशल मीडिया
कैलाश विजयवर्गीय-आकाश विजयवर्गीय
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। बिना कोई भी चुनाव हारे वह लगातार छह बार विधानसभा के सदस्य और करीब 12 साल तक राज्य सरकार में मंत्री रहे। कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय पिता के कदमों पर चलकर प्रदेश की राजनीति संभाल रहे हैं। आकाश इंदौर से बीजेपी के विधायक हैं। 2018 में उन्होंने कांग्रेस के तीन बार के विधायक अश्विन जोशी को भारी मतों से हराकर जीत हासिल की थी। राजनीति में सक्रिय होने से पहले आकाश पिता के साथ चुनावी दौरों में सक्रिय रहा करते थे।
विज्ञापन
Father's Day 2022: From Nath to Scindia, these father-son duos are active in Madhya Pradesh politics
गोपाल भार्गव अभिषेक भार्गव। - फोटो : सोशल मीडिया
गोपाल भार्गव- अभिषेक भार्गव
रेहली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक और कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश की राजनीति में 1985 से सक्रिय हैं। वह 6वीं बार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं। गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश के ऐसे इकलौते नेता हैं जो लगातार 15 साल तक कैबिनेट मंत्री के पद पर रहे हैं। गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव पिता को फॉलो कर रहे हैं। रहली विधानसभा क्षेत्र के राजनीति और सामाजिक कार्यों में अभिषेक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। पिता के साथ चुनाव प्रचार और पार्टी के कामों में लगातार सक्रिय हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed