फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election: प्रियंका गांधी ने आदिवासियों को साधा, कहा- सरकार ने 22000 घोषणाएं कीं, पूरी 22 भी नहीं हुईं

Mon, 06 Nov 2023 04:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 04:45 PM IST
सार

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी धार जिले के कुक्षी विधानसभा के ग्राम डही में पहुंची थीं। आदिवासियों को साधने के लिए यहां उनकी सभा की गई। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
MP Election Priyanka Gandhi addressed the public meeting in Dhar
धार जिले में प्रियंका गांधी ने आमसभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार को लेकर सोमवार को धार जिले के कुक्षी विधानसभा के ग्राम डही में पहुंची थीं। आदिवासियों को साधने के लिए यहां उनकी सभा की गई। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्याज के बढ़ते भावों पर तंज कसा। उन्होंने युवाओं के रोजगार और बढ़ते महिला अपराधों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। 




जानकारी के अनुसार डही के पुलिस ग्राउंड पर आमसभा हुई। कमलनाथ भी प्रियंका के साथ थे। धार जिले की सातों विधानसभा सहित बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ जिलों से उनकी सभा को लेकर प्रत्याशी तथा पार्टी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत गर्व हो रहा है। ये पावन धरती है। आप सब जानते हैं कि मैं इंदिरा गांधी जी की पोती हूं। आप सब उनको बहुत मानते थे, आपके मन में उनके लिए बहुत इज्जत थी। आपके लिए भी उनके दिल मे बहुत इज्जत और श्रद्धा थी। वो आपकी संस्कृति समझती थीं। इसलिए उन्होंने ओर जवाहरलाल नेहरू जी ने आपके लाभ की नीतियां बनाईं। आज जब मैं यहां आ रही थी तो कई नौजवान खड़े देखे। मैं पूछना चाहती हूं कि कितने नौजवान हैं, जिन्हें भाजपा ने रोजगार दिया है। इस सरकार ने 22 हजार घोषणाएं की हैं, लेकिन 22 भी पूरी नहीं की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता को कांग्रेस की गारंटियों पर भरोसा है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। 

 
MP Election Priyanka Gandhi addressed the public meeting in Dhar
आदिवासी बहुल इलाके में पहुंचीं प्रियंका का स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
युवाओं को रोजगार नहीं, बढ़ रहे अपराध
प्रियंका ने कहा कि युवाओं को न रोजगार मिल रहा है, न ही मप्र में उद्योग लग रहे हैं। उज्जैन में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है। आपके प्रदेश में हर रोज 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है। सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि अब आपके सामने चुनाव हैं, आप चुनिए कि क्या आपको फिर से इन्हें 5 साल देना है कि आप पर भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध बढ़ें? इन्होंने रोजगार के साधन खत्म कर दिए। बच्चों ने तैयारी की कि सेना में जाएंगे इन्होंने अग्निवीर योजना लगा दी कि 4 साल करो और घर जाओ। यहां पर रोजगार के साधन खत्म करके बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे दिए गए हैं, जबकि हमने छत्तीसगढ़ में लेने की बजाय सभी के जेब में डाला है। 

प्याज के बढ़ते भावों पर घेरा
प्रियंका ने कहा कि मोदी जी कहते थे के सचिन की सेंचुरी हो गई। अब प्याज सेंचुरी लगाएगा, लेकिन अब देखिए विराट की सेंचुरी हो गई और प्याज की भी हो गई। मामा जी के घोटाले की लंबी सूची है, यह सरकार कमीशन की सरकार है। चुनाव के समय यहां खड़े होकर कोई भी घोषणा कर सकता है, लेकिन यह आपको सोचना होगा कि कौन सी घोषणा पूरी हो सकती है। आपके पास किसानों का कर्ज माफ करने को पैसे नहीं, लेकिन आप बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा रोजगार हैं। जागरूक बनो दूसरे प्रदेशों में कांग्रेस के सरकार कितना काम कर रही है यह लोगों से पूछो। मामा जी को तीन महीने पहले ही बहनों की याद क्यों आई, इसके पहले भी बहनें सभी जिम्मेदारियां उठा रही थीं। पिछले 18 सालों से उनकी सरकार है इन्हें तब याद नहीं आई। 
महिलाओं के लिए आरक्षण बिल लेकर आए क्यों?, लेकिन यह 10 साल बाद लागू होगा हम कहते हैं अभी करो अभी लागू करने में क्या दिक्कत है। 

 
MP Election Priyanka Gandhi addressed the public meeting in Dhar
प्रियंका गांधी का आदिवासी परंपरा से स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मैं आपसे वोट नहीं मांगूंगी
गांधी ने कहा कि जातिगत मतगणना करो ताकि सभी वर्गों को लाभ मिल सके, लेकिन इनका मुंह बंद हो जाता है। आपने इनका एक वीडियो तो देखा होगा, लेकिन चुनाव के पहले ही मुख्यमंत्री ने उसके पांव धो लिए हमको पूछना पड़ेगा कि सरकार की नीयत क्या है। आपने 18 सालों में देख लिया है, भ्रष्टाचार भुगत लिया, महंगाई भुगत ली, बेरोजगारी भुगत ली, अब यह आपको सोचना है कि अगले 5 साल इनका अत्याचार और सहना है? मैं आपसे वोट नहीं मांगूंगी। आपसे जागरूकता मांगूंगी। आपने इस सरकार को जो देखा है जो समझा है। उसके अनुसार अपनी जागरूकता बढ़ाओ और उसके अनुसार ही अपना वोट दो। अगर आप आज भी इंदिरा गांधी को याद करते हैं, तो इसलिए याद नहीं करते कि वह झूठी घोषणाएं करती थीं, इसलिए याद करते हैं कि उन्होंने आपके जल जंगल जमीन आपको दिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed