फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: पीएम मोदी की मंत्री सावित्री ने धार में बेटियों को बांटी तलवार, फिर नारी शक्ति को लेकर कही यह बात

Fri, 11 Oct 2024 02:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 11 Oct 2024 02:44 PM IST
सार

मां त्रिपुरा सुंदरी गरबा उत्सव सेवा समिति धारेश्वर मंदिर प्रांगण में पिछले लगभग 15 साल से गरबा आयोजन कर रही है। यहां आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं गरबा महोत्सव में भाग लेती हैं।

विज्ञापन
Dhar MP Savitri Thakur tied the sword to her daughters and participated in Garba program
केंद्रीय राजय मंत्री सावित्री ठाकुर ने बांटी तलवार। - फोटो : अमर उजाला

पीएम नरेंद्र मोदी की मंत्री और धार-महू लोकसभा सीट से सांसद सावित्री ठाकुर ने बीते दिन गुरुवार को जिले के एक गरबा उत्सव में पहुंची। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बेटियों को तलवार भेंट की। साथ ही कहा कि नारी शक्ति अबला नहीं है। नारी शक्ति में उनके पर होने वाले अत्याचार और दुस्साहस का सामना करने और अत्याचारियों को सबक सिखाने का साहस होना चाहिए।

Dhar MP Savitri Thakur tied the sword to her daughters and participated in Garba program
केंद्रीय राजय मंत्री सावित्री ठाकुर ने बांटी तलवार। - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर्व पर मां त्रिपुरा सुंदरी गरबा उत्सव सेवा समिति, धारेश्वर मंदिर द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति एक अनूठी पहल की गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास और धार-महू लोकसभा से सांसद सावित्री ठाकुर भी शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को शौर्य का प्रतीक तलवार भेंट भी। साथ ही कहा कि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं महारानी लक्ष्मीबाई और मां दुर्गा का रूप धारण कर दुश्मनों का सामना कर सकती हैं।

Dhar MP Savitri Thakur tied the sword to her daughters and participated in Garba program
केंद्रीय राजय मंत्री सावित्री ठाकुर ने बांटी तलवार। - फोटो : अमर उजाला
शस्त्र वितरण के बाद कई बालिकाओं ने गरबा पांडाल में गरबा नृत्य के साथ तलवार चलाकर शस्त्र कला का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान सांसद सावित्री ठाकुर भी हाथ में तलवार पकड़कर शौर्य का प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा- नारी शक्ति अबला नहीं है। समय आने पर महारानी लक्ष्मीबाई, मां दुर्गा और मां कालिका का रूप धारण कर अपने दुश्मनों का नाश कर सकती है। आज के समय में नारियों में उन पर अत्याचार करने वालों का सामना करने और सबक सिखाने का साहस होना चाहिए। 

बता दें कि मां त्रिपुरा सुंदरी गरबा उत्सव सेवा समिति धारेश्वर मंदिर प्रांगण में पिछले लगभग 15 साल से गरबा आयोजन कर रही है। यहां आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं गरबा महोत्सव में भाग लेती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed