{"_id":"63c3f5b23bda610bce0c8894","slug":"cm-shivraj-arrived-in-dhar-district-said-don-t-get-fooled-by-congress-2023-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhar Election: धार जिले में पहुंचे सीएम शिवराज, कहा- कांग्रेस के झांसे में मत आना, इन्होंने देश बर्बाद कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar Election: धार जिले में पहुंचे सीएम शिवराज, कहा- कांग्रेस के झांसे में मत आना, इन्होंने देश बर्बाद कर दिया
Sun, 15 Jan 2023 06:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:30 PM IST
सार
मध्य्प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार जिले के नगरीय निकाय चुनाव में सभा लेने पहुंचे थे। धार, मनावर और पीथमपुर नगर पालिका में सीएम की सभाएं रखी गईं।
विज्ञापन
सीएम शिवराज धार जिले में थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य्प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार जिले के नगरीय निकाय चुनाव में सभा लेने पहुंचे थे। धार, मनावर और पीथमपुर नगर पालिका में सीएम की सभाएं रखी गईं। मनावर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने पहले तो सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बाद में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपील की है कि मनावर का व्यवस्थित विकास हो, यहां व्यापार ठीक चले, पीने के पानी की व्यवस्था हो, सड़कों की व्यवस्था हो और रहने के लिए जमीन मिले। इसके लिए भाजपा की सरकार प्रतिबद्ध है।
शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने कहा कि आजकल कमलनाथ जी रोज ट्वीट करते हैं, अबकी बार आया तो बेरोजगारी भत्ता दूंगा, कर्ज माफ करूंगा, छात्रवृत्ति दूंगा। कमलनाथ जी, आप तो जनता से माफी मांगने का अभियान शुरू करो। भाइयों और बहनों इन्होंने 10 दिन में कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन जब इन्होंने वादाखिलाफ़ी की, तो जनता ने इनको ही हटा दिया। ये ऐसा कहते थे कि आसमान को धरती पर ले जाएंगे, लेकिन सरकार बनने पर हाथ पर हाथ धर कर बैठ गए। मैं मनावर की जनता से पूछना चाहता हूँ, कि कौनसे विकास के काम हो गए? कमलनाथ जी माफी मांगो क्योंकि आपने गरीब बेटियों को शादी में 51,000 रुपये देने का वादा किया और मुकर गए। कमलनाथ जी माफी मांगो क्योंकि आपने गरीब गर्भवती बहनों के लड्डू के पैसे छीन लिए। कमलनाथ जी माफी मांगो क्योंकि आपने बच्चों से लैपटॉप और स्मार्टफोन छीन लिए।
धार के मनावर में जनसभा में सीएम को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने तो देश को बर्बाद कर दिया। ये केवल झूठ बोलते हैं। कांग्रेस आई तो सारे काम ठप हो जाते हैं। इसलिए आप से प्रार्थना करने आया हूं कि कांग्रेस के झांसे में मत आना। चुनाव तो एक बहाना था, मामा को आपसे मिलने आना था। भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग की सरकार है लेकिन हम गरीबों के लिए सबसे पहले काम करते हैं। मैं आज वचन देता हूं यहां जिनके भी वर्षों पुरानी कब्जे हैं, उनको मैं पट्टा दिलवाऊंगा। मैं पूरे प्रदेश में भू-आवासीय अधिकार योजना के तहत गरीबों को रहने की जमीन का मालिक बनाऊंगा। अभी हमने सीएम जनसेवा अभियान शिविर लगाए थे, उसमें अगर किसी के नाम छूट गए हों, तो जुड़वा लेना। हम सीएम राइज़ स्कूल खोल रहे हैं, जिसमें सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनावर में सीएम ने जनता से आशीर्वाद मांगा।
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज ने कहा कि कमलनाथ जी ने संबल योजना से 60 लाख गरीबों का नाम काट दिया था। 0% ब्याज पर कर्ज देने वाली योजना से लेकर हमने सभी योजनाओं को फिर चालू कर दिया है। मैं आज सभी से निवेदन करने आया हूं, कांग्रेस अगर आ गई, तो भ्रष्टाचार के सभी द्वार खुल जाएंगे। इसलिए आप अपना आशीर्वाद भाजपा को दें और विकास की जिम्मेदारी हमें सौंप दें। बता दें कि धार जिले में तीन नगर पालिका धार, मनावर, पीथमपुर और छह नगर परिषद कुक्षी, डही, धरमपुरी, धामनोद, सरदारपुर, राजगढ़ में 20 जनवरी को मतदान है। 23 जनवरी को मतगणना होगी।
सीएम का हेलिकॉप्टर खराब
मुख्यमंत्री चौहान चुनावी दौरे पर धार जिले में है और चुनाव होने के कारण निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर की सेवाएं ले रहे हैं। मनावर से धार जाते समय हेलिकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या आई और थोड़ा ऊपर जाने के बाद हेलिकॉप्टर डगमगाने लगा। सीएम शिवराज भी उसी में बैठे थे। इस कारण इमरजैंसी लैंडिंग कराना पड़ी। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलिकॉप्टर को वापस मनावर में सुरक्षित लैंड कराया। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से धार के लिए रवाना हुए। विस्तृत समाचार पढ़ें
सीएम का हेलिकॉप्टर खराब
मुख्यमंत्री चौहान चुनावी दौरे पर धार जिले में है और चुनाव होने के कारण निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर की सेवाएं ले रहे हैं। मनावर से धार जाते समय हेलिकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या आई और थोड़ा ऊपर जाने के बाद हेलिकॉप्टर डगमगाने लगा। सीएम शिवराज भी उसी में बैठे थे। इस कारण इमरजैंसी लैंडिंग कराना पड़ी। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलिकॉप्टर को वापस मनावर में सुरक्षित लैंड कराया। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से धार के लिए रवाना हुए। विस्तृत समाचार पढ़ें
