फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Chief Minister's helicopter broke down near Dhar, reached Dhar from Manawar by car

MP News: मनावर में मुख्यमंत्री शिवराज का हेलीकॉप्टर क्रैश होते-होते बचा, कार से जाना पड़ा धार

Sun, 15 Jan 2023 07:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 15 Jan 2023 07:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज रविवार को धार जिले में थे। मनावर में चुनावी सभा संबोधित करने के बाद जब वे धार जाने के लिए उड़ान भरना चाहते थे तभी उनका हेलीकॉप्टर थोड़ा ऊपर जाकर डगमगाने लगा। मनावर में ही इमरजैंसी लैंडिंग कराना पड़ी। सीएम सड़क मार्ग से धार पहुंचे। इसकी जानकारी खुद सीएम ने धार सभा में भी दी।

विज्ञापन
Chief Minister's helicopter broke down near Dhar, reached Dhar from Manawar by car
ये हेलीकॉप्टर मनावर में खराब हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार जिले में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार जोरों पर है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी इसी सिलसिले में रविवार को धार जिले में रहे। चुनावी सभा को संबोधित करने मनावर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर खराब हो गया और क्रैश होते-होते बचा। पायलट की सूझ-बूझ की वजह से हेलीकॉप्टर को मनावर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद शिवराज कार से धार के लिए रवाना हुए। उन्हें साढ़े चार बजे तक धार पहुंचना था, लेकिन सड़क मार्ग से जाने की वजह से डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे।

विज्ञापन


सीएम शिवराज ने धार में सभा को संबोधित करते हुए खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं देरी से आने के लिए माफी चाहता हूं। मेरी गलती नहीं है, हेलीकॉप्टर ने उड़ने से मना कर दिया। मनावर में हेलीकॉप्टर उड़ा तो पर थोड़ा ऊपर जाकर डगमगाने लगा। पायलट ने कहा कि सर कुछ गड़बड़ है, इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ेगी। उसके बाद मनावर में ही उसे उतार दिया गया। फिर मैं सड़क मार्ग से यहां आया हूं। 
विज्ञापन


धार, मनावर और पीथमपुर में नगरीय निकाय चुनाव हो रहे हैं। मुख्यमंत्री को तीनों स्थानों पर चुनावी सभा लेने पहुंचे थे। वे दोपहर दो बजे मनावर पहुंचे। सेमलदा के पास एक ग्राउंड में हैलीपेड बनाया गया था। उन्होंने मनावर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इसके बाद वे रोड शो में शामिल हुए। शिवराज को धार जाना था, वे उड़ने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हुए, लेकिन हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ आने की वजह से मनावर में ही उसे उतारना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से ही धार के लिए रवाना हो गए। धार में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद पीथमपुर में भी उन्हें चुनावी सभा लेना है। वे धार से पीथमपुर भी कार से ही जाएंगे। इसके बाद इंदौर आकर भोपाल रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धार जिले में पहुंचे सीएम शिवराज, कहा- कांग्रेस के झांसे में मत आना, इन्होंने देश बर्बाद कर दिया

भोपाल से टीम आएगी
सीएम शिवराज चुनाव होने के कारण निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर की सेवाएं ले रहे हैं। मनावर से धार जाते समय हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या आई जिस पर पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को मनावर में सुरक्षित लैंड कराया। हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जानकारी भोपाल के अफसरों को मिली तो उन्होंने मेंटेंनेस कंपनी से संपर्क किया। अब जल्दी ही टीम मनावर के लिए रवाना होगी। मनावर में जिस मैदान में जिस हेलीकॉप्टर खड़ा है, उसे देखने के लिए काफी ग्रामीण भी एकत्र हुए हैं। कोई हेलीकॉप्टर के करीब न आए, इसलिए वहां पुलिसकर्मी भी पहरा दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed