{"_id":"620625d7baf8a11a25359b5e","slug":"dhar-governor-mangubhai-patel-visited-the-historic-city-of-mandu-visited-the-jahaz-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मांडू में राज्यपाल: ईको फ्रेंडली व्हीकल में बैठकर देखा जहज महल, गाइड ने दी इतिहास की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांडू में राज्यपाल: ईको फ्रेंडली व्हीकल में बैठकर देखा जहज महल, गाइड ने दी इतिहास की जानकारी
Fri, 11 Feb 2022 04:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 11 Feb 2022 04:23 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज ऐतिहासिक नगरी मांडू के भ्रमण पर हैं। राज्यपाल यहां से शाम 5 बजे पर्यटन नगरी महेश्वर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
धार: हेलीपैड पर राज्यपाल का स्वागत करते अधिकारी
- फोटो : सोशल मीडिया
राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज धार जिले के दौरे पर हैं। मांडू पहुंचने के लिए वे हेलीकॉप्टर से मीरा की जिरात स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, जिला पंचायत सीईओ के एल मीणा, पूर्व विधायक कालूसिंह ठाकुर ने उनका स्वागत किया।
हेलीपैड पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
- फोटो : सोशल मीडिया
मांडू के ऐतिहासिक मीरा की जिरात पर स्थित हेलीपैड पर प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अधिकारियों से चर्चा के बाद राज्यपाल का काफिला मालवा रिसोर्ट में रुके, यहां विधायक नीना वर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल का स्वागत किया व चर्चा की।
जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते राज्यपाल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
मालवा रिसोर्ट में कुछ देर रुकने के बाद काफिला रॉयल पैलेस, जहाज महल की तरफ रवाना हुआ। राज्यपाल पटेल ने ईको फ्रेंडली व्हीकल में सवार होकर जहाज महल का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मांडू के जहाज महल का भ्रमण करते राज्यपाल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
मौजूद गाइड ने राज्यपाल को महल के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए दीवारों में लगाए पत्थरों की आकृति के बारे में बताया। राज्यपाल पटेल मांडू में जहाज महल के साथ ही चंपा बावड़ी, हिंडोला महल, होशंगशाह का मकबरा, जामी मस्जिद, बाज बहादुर का महल और रानी रूपमती महल का अवलोकन कर मांडू के इतिहास को जानेंगे।
विज्ञापन
प्राचीन मूर्तियों का अवलोकन करते राज्यपाल मंगूभाई पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वे नालछा विकासखंड के आदिवासी बहुल गांव कागदीपुरा पहुंचकर शासन की व्यवस्थाओं और योजनाओं की जानकारी लेंगे। वहीं आदिवासी विद्यार्थियों से रूबरू होकर उन्हें उपहार बाटेंगे।
