फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Road Accident: दमोह में ट्रक-ऑटो की टक्कर में नौ मौतें, मिट गया परिवार, हादसे की तस्वीरें देखकर कांप जाएगी रूह

Wed, 25 Sep 2024 09:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 25 Sep 2024 09:30 PM IST
सार

दमोह कटनी स्टेट हाईवे पर देहात थाना में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक ट्रक ने आगे जा रहे ऑटो को रौंद दिया। घटना के समय ऑटो में सवार 10 लोग जागेश्वर धाम बांदकपुर जा रहे थे। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
MP Road Accident: Nine Killed in Truck And Auto collision in Damoh Road Accident Pictures
दमोह सड़क हादसे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

शराब के नशे में एक ट्रक चालक ने बीते मंगलवार को दमोह जिले में 10 जिंदगियों को कुचल दिया। नशे में चूर चालक ने बांदकुपर रोड पर एक ऑटो को टक्कर मार दी। चालक इतने नशे में था कि उसे कुछ होश ही नहीं था कि उसने क्या किया है, वह नशे में बुदबुदा रहा था कि क्या मेरे ट्रक से एक्सीडेंट हो गया? इस हादसे में कल मंगलवार को सात मौतें हुईं थी, अब मौतों की संख्या नौ पहुंच गई है। हादसे के समय ऑटो में 10 लोग सवार थे, एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

MP Road Accident: Nine Killed in Truck And Auto collision in Damoh Road Accident Pictures
इस तरह काटा गया ऑटो, तब निकाले गए शव। - फोटो : अमर उजाला

कब, कहां और कैसे हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार दमोह कटनी स्टेट हाईवे पर देहात थाना में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक ट्रक ने आगे जा रहे ऑटो को रौंद दिया। घटना के समय ऑटो में सवार गुप्ता परिवार के 10 लोग जागेश्वर धाम बांदकपुर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहा ट्रक सीधा ऑटो पर चढ़ गया। 22 साल का ट्रक चालक नीरज लोधी शराब पीकर ट्रक चला रहा था। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की ही मौके पर मौत हो गई। ट्रक के नीचे फंसे ऑटों और उसमें में फंसे लोगों को निकालने के लिए दो जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी, इसके बाद भी चकनाचूर हो चुके ऑटो से शव नहीं निकल पाए। ऐसे में कटर से ऑटो को काटकर शव निकाले गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जबलपुर रेफर किया, जहां मंगलवार देर रात और बुधवार को दो और लोगों की मौत हो गई।

MP Road Accident: Nine Killed in Truck And Auto collision in Damoh Road Accident Pictures
ये है वो ट्रक चालक जिसने ली नौ की जान। - फोटो : अमर उजाला

क्या ट्रक का एक्सीडेंट हो गया?
दमोह पुलिस के अनुसार चालक नशे की हालत में ट्रक लेकर दमोह से बांदकपुर की ओर जा रहा था। उसने इतनी शराब पी रखी कि उसे होश ही नहीं था कि उसने क्या किया है। वह नेश में बार-बार बुदबुदा रहा था कि क्या ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है। दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। जिला कलेक्टर ने ट्रक का फिटनिश, परमिट और रजिस्ट्रेशन भी निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Road Accident: Nine Killed in Truck And Auto collision in Damoh Road Accident Pictures
दमोह सड़क हादसे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

हादसे में अब तक इनकी हुई मौत
साक्षी पिता राजेश गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, राकेश गुप्ता पिता राम चरण गुप्ता, गायत्री गुप्ता, आलोक गुप्ता, शिवा गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, गीता गुप्ता और मोहित गुप्ता की मौत हो गई है।  महेंद्र और मोहित जुडंवा भाई थे। मां के साथ दोनों भाई भी इस हादसे की भेंट चढ़ गए। हादसे में मारे गए सात लोगों की अर्थियां एक साथ उठी जिसने भी यह नजारा देखा वह सन्न रह गया।  

विज्ञापन
MP Road Accident: Nine Killed in Truck And Auto collision in Damoh Road Accident Pictures
दमोह सड़क हादसे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

मां के बाद पिता की मौत, बेटा अनाथ, दादी सहारा
हादसे में ऑटो चालक आलोक गुप्ता की भी मौत हो गई है। आलोक की पत्नी की साल 2020 में कोरोना से मौत हो गई। दोनों के जाने के बाद उनके 12 साल के बेटे हर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। अब हर्ष की बुजुर्ग दादी ही उसका सहारा हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed