फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Damoh News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा से पहले निकली कलश यात्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 10 के साथ लूट

Sat, 24 Dec 2022 01:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 24 Dec 2022 01:48 PM IST
सार

दमोह में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा शनिवार से शुरू हुई। इससे पहले कलश यात्रा में हजारों महिलाओं ने शिरकत की। इस दौरान दस से अधिक महिलाओं के साथ लूट की घटना हुई है।

विज्ञापन
Damoh News: Kalash Yatra started before Ramkatha, 10 looted including Jila Panchayat Chairperson
दमोह में कलश यात्रा के दौरान लूट का शिकार हुए महिलाएं पहुंची थाने। - फोटो : अमर उजाला

दमोह में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा होमगार्ड मैदान में शुरू हुई। शास्त्री सुबह ही दमोह पहुंचे। उनकी भव्य अगवानी हुई। इसके बाद बूंदाबहू मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान दस से अधिक महिलाओं के साथ लूट की घटना भी हुई है।



दर्जनों महिलाओं ने कोतवाली थाना पहुंचकर लूट की शिकायत दर्ज कराई है। उनके गले से चेन और मंगलसूत्र कुछ अज्ञात लोगों ने लूट लिए। आरोप लगे हैं कि लूट में महिलाएं भी शामिल थी। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल समेत अन्य महिलाओं के साथ यह वारदात हुई है।

Damoh News: Kalash Yatra started before Ramkatha, 10 looted including Jila Panchayat Chairperson
दमोह में निकली कलश यात्रा में हजारों की भीड़ जुटी। - फोटो : अमर उजाला

आपस में झगड़ा कर भीड़ जुटाती हैं महिलाएं
श्रद्धालुओं का कहना है कि चेन स्नैचिंग करने वाली महिलाएं आपस में लड़ती हैं। जब उनकी ओर ध्यान जाता है और भीड़ लगती है तो उनके ग्रुप की कुछ महिलाएं हाथ साफ करती हैं। कोतवाली थाने में महिलाओं ने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

200 महिला सेवादार देंगी सेवा
प्रवचन स्थल पर अलग-अलग क्षेत्रों की करीब 200 से अधिक युवतियां सेवाएं देंगी। शुक्रवार को करीब 200 से अधिक महिला सेवादार कथा स्थल पहुंचीं। महिला समिति संयोजक पारुल टंडन व सुषमा सिंह ठाकुर ने महिला सेवादारों को आवश्यक निर्देश दिए। महिलाओं की करीब 50 हजार से अधिक की भीड़ को देखते हुए इन महिला सेवादारों को अलग-अलग काम सौंपे गए हैं। कथा संयोजक अजय टंडन ने भी महिला सेवादारों को निर्देश दिए। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed