{"_id":"636d2caf0390a147a53305b3","slug":"damoh-demonstration-by-keeping-the-dead-body-on-the-road-for-10-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Damoh: 10 घंटे तक शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन, हत्या का मामला दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: 10 घंटे तक शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन, हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:24 PM IST
सार
Damoh: 10 घंटे तक शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन, हत्या का मामला दर्ज करने की मांग Damoh: Demonstration by keeping the dead body on the road for 10 hours, demand to register a case of murder
विज्ञापन
1 of 4
दमोह में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसका शव सड़क पर रखकर करीब 10 घंटे प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि युवक की हत्या की गई है और पुलिस भी हत्या का मामला ही दर्ज करे। इधर पुलिस के आला अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के हटा थाना इलाके के निमरमुंडा गांव का है। बता दें बुधवार रात गांव के 45 वर्षीय प्रतिपाल भगवान सिंह पर चुनावी रंजिश के चलते धारदार हथियारों से हमला किया गया था। घायल अवस्था में उसे हटा अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
2 of 4
प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतिपाल के भतीजे नेकपाल सिंह का कहना है कि गांव के ही कुछ लोग उनके घर आकर अक्सर गलियां देते थे। बुधवार को भी यह लोग गालियां दे रहे थे जिन्हें रोकने के लिए चाचा प्रतिपाल गए तो उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य परिजन देवेन्द्र सिंह राजपूत ने गांव के ही खिलान सिंह, गजराज सिंह, गुलाब सिंह, मुन्ना सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
3 of 4
चुनावी रंजिश में युवक की हत्या की गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रही है। इससे परिजन नाराज हैं और उन्होंने शव को दमोह-पन्ना मार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ था। प्रदर्शन से यातायात भी बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सड़क जाम करने के लिए वाहन अड़ा दिए गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
हटा थाना टीआई एचआर पांडे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। जांच की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि गांव में दो पक्षों में पंचायत चुनाव से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। कई बार दोनों पक्ष इसे लेकर थाने तक पहुंचे थे। इस हमले के पीछे भी चुनावी रंजिश की बात ही निकलकर आ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।