फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: चंबल में बेशकीमती खजाने के लिए पूजा-पाठ के बाद की गई खुदाई, देखने वाला हर कोई हैरान, उमड़ी रही भीड़

Sat, 30 Jul 2022 06:01 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 06:01 PM IST
सार

चंबल के एक गांव में बेशकीमती खजाने के लिए खुदाई का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बेशकीमती हटाने के लिए खुदाई की गई और लोगों ने खुद ने से पहले वहां पर विशेष पूजा अर्चना की

विज्ञापन
crowd of people gathering of treasure hidden inside the ground in Chambal area.
चंबल में इसी जगह खजाने के लिए खुदाई की गई। - फोटो : amar ujala
मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में जमीन के अंदर खजाना छुपा होने की खबर इस समय चर्चाओं में है और इसका कारण यह है चंबल के एक गांव में बेशकीमती खजाने के लिए खुदाई का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बेशकीमती हटाने के लिए खुदाई की गई और लोगों ने खुद ने से पहले वहां पर विशेष पूजा अर्चना की जिसकी सबूत ग्रामीणों को मौके पर मिले हैं।खजाने की जब यह खबर आग की तरह गांव में फैली तो सभी ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे जहां एक बड़ा गड्ढा पाया गया और खुदाई से पहले वहां तांत्रिक पूजा के अवशेष भी मिले हैं।

 
crowd of people gathering of treasure hidden inside the ground in Chambal area.
खेतों के बीच में झाड़ियों में तांत्रिक पूजा के बाद खुदाई की गई है। - फोटो : amar ujala
दरअसल यह मामला चंबल की मुरैना जिले में पोरसा तहसील के सिंहपुरा गांव में पाया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि जब खेत पर काम करने के लिए पहुंचे तो एक झाड़ी के नीचे एक बड़ा गड्ढा दिखा तो अचंभित रह गये। उस गड्ढे के पास अज्ञात लोगों ने विशेष पूजा अर्चना की है। वहां पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों को तांत्रिक पूजा के अवशेष मिले हैं।
crowd of people gathering of treasure hidden inside the ground in Chambal area.
मुरैना में खाजने वाली जगह पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। - फोटो : amar ujala
मौके पर सिंदूर नींबू और अन्य पूजा सामग्री भी ग्रामीणों को मिली है इससे संभावना जताई जा रही है कि यह खुदाई खजाने के लिए किसी तांत्रिक द्वारा कराई गई है और उसके बाद खजाने की खुदाई का काम शुरू किया गया है।यह खुदाई किसने की है इसका अभी पता नहीं लग पाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
crowd of people gathering of treasure hidden inside the ground in Chambal area.
खजाने की सूचना पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़ - फोटो : amar ujala
खेतों के बीच में एक बड़ी झाड़ियां है और उस गाड़ी के नीचे खुदाई की गई है जिसमें एक बड़ा गड्ढा बना हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक यह खुदाई बीती रात की गई है। और इस खुदाई का उद्देश्य सिर्फ खजाना है।इसमें इसलिए सच्चाई है कि किसी तांत्रिक द्वारा मौके पर विशेष पूजा अर्चना की गई है और उसके बाद खुदाई का काम शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
crowd of people gathering of treasure hidden inside the ground in Chambal area.
मौके पर सिंदूर और तांत्रिक पूजा अर्चना के भी सबूत मिले है। - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है फिलहाल इस समय खजाने की खुदाई का यह मामला चंबल में सुर्खियां बना हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed