फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: राजगढ़ में कांग्रेसियों ने मनाया कर्नाटक जीत का जश्न, विधायक तंवर बोले- अन्याय के खिलाफ न्याय की विजय

Sun, 14 May 2023 10:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 14 May 2023 10:02 AM IST
सार

MP News: राजगढ़ में कांग्रेसियों ने मनाया कर्नाटक जीत का जश्न, विधायक तंवर बोले- अन्याय के खिलाफ न्याय की विजय

विज्ञापन
Congress workers celebrated Karnataka victory in Rajgarh
बिरसा मुंडा चौराहे पर जीत का जश्न मनाते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक में शनिवार को घोषित हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों में कांग्रेस ने 2018 की तुलना में बढ़त हासिल की और एकतरफा बहुमत हासिल करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया गया और जीत का जश्न मनाया गया।


राजगढ़ जिला मुख्यालय के बिरसा मुंडा चौराहे पर जिलेभर से कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही नारेबाजी करते हुए कहा  कि, कर्नाटक तो सिर्फ झांकी है, मध्यप्रदेश बाकी है।
Congress workers celebrated Karnataka victory in Rajgarh
पटाखे फोड़कर और मिठाई खिलाकर मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
आगामी नवंबर में मध्य्प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं और प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता पर काबिज है, जो कि 2020 में कांग्रेस की सरकार को गिराकर बनाई गई थी, वहीं, राजगढ़ से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कर्नाटक वैसे भी मध्यप्रदेश से जुड़ा हुआ है,क्योंकि  2018 में कर्नाटक की भाजपा सरकार के द्वारा कांग्रेस के विधायकों को बैंगलोर में जबरदस्ती बंधक बनाकर रखा गया था और कमलनाथ की सरकार गिराने में सहायता की थी।
Congress workers celebrated Karnataka victory in Rajgarh
कर्नाटक की जीत का जश्न मनाने जुटे जिलेभर के कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, राजगढ़ से कांग्रेस विधायक बापू सिंह तंवर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हमले करने की कोशिश की गई, उनकी संसद सदस्यता समाप्त की गई, लेकिन उसके बावजूद भी जनता ने अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की, ये कर्नाटक की जनता की जीत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed