{"_id":"645f4d15138b0f19ec0c0e47","slug":"karnataka-results-2023-celebration-with-drums-in-mp-congress-office-brainstorming-in-bjp-headquarters-2023-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karnataka Results 2023: एमपी कांग्रेस कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न, भाजपा मुख्यालय में हो रहा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnataka Results 2023: एमपी कांग्रेस कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न, भाजपा मुख्यालय में हो रहा मंथन
Sat, 13 May 2023 03:38 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 13 May 2023 03:38 PM IST
सार
मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ ही आतिबाजी की जा रही है। कांग्रेस के पक्ष में रूझान आने के बाद से ही कांग्रेस मुख्यालय पर नेता पहुंच रहे है। दोपहर 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय में ढोल नगाड़ों पर नेता नाचते नजर आए।
विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का महौल
- फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान हो रहा है। रुझानों में फिलहाल कांग्रेस 114 सीटों के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। 80 सीटों के साथ भाजपा दूसरे और 24 सीटों के साथ जेडीएस तीसरे स्थान पर है। मध्य प्रदेश में भी इस साल के अंत में चुनाव है। ऐसे में कर्नाटक चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है तो भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ ही आतिबाजी की जा रही है। कांग्रेस के पक्ष में रूझान आने के बाद से ही कांग्रेस मुख्यालय पर नेता पहुंच रहे है। दोपहर 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय में ढोल नगाड़ों पर नेता नाचते नजर आए। आतिबाजी की गई। नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट किया कि जय बजरंग ली, तोड़ दी 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाले भ्रष्टाचारियों की नली। जय बजरंग बली। कांग्रेस की तरफ से जीत कर्नाटक चुनाव की जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें शाम 6 बजे कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे।
वहीं, दूसरी तरफ भाजपा मुख्यालय में पहले की अपेक्षा चलह पहल कम है। नेता अभी भी रूझानों के बदलने की आशा में टीवी पर नजीते देख रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी कार्यालय में बैठकर चर्चा कर रहे है। अभी तक भाजपा की तरफ से कर्नाटक चुनाव पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।
कर्नाटक चुनाव परिणाम के रुझानों आने के साथ ही एमपी कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मनाना शुरू pic.twitter.com/2vA27RZLhJ
— Anand Pawar (@andpwr9262) May 13, 2023
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट किया कि जय बजरंग ली, तोड़ दी 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाले भ्रष्टाचारियों की नली। जय बजरंग बली। कांग्रेस की तरफ से जीत कर्नाटक चुनाव की जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें शाम 6 बजे कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे।
जय बजरंग बली, तोड़ दी 40% कमीशन लेने वाले भ्रष्टाचारियों की नली ।
— Arun Subhash Yadav 🇮🇳 (@MPArunYadav) May 13, 2023
जय बजरंग बली ।#KarnatakaElectionResults2023 #KarnatakaResults #KarnatakaElectionsResults