फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: विदिशा पहुंचे सीएम शिवराज, कहा- लाड़ली बहना योजना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से होगी शुरू

Fri, 03 Feb 2023 07:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 07:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को विदिशा पहुंचे थे। वे मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में भोपाल, सागर और उज्जैन संभाग के 24 लाख 94 हजार से अधिक हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र का वितरण कर रहे थे।

विज्ञापन
CM Shivraj said- Ladli Bahna Yojana will start from International Women's Day
विदिशा में सीएम शिवराज ने हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र बांटे। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हाल ही में की गई लाड़ली बहना योजना के आवेदन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से लेना प्रारंभ किए जाएंगे। इसकी जानकारी खुद सीएम शिवराज ने दी। साथ ही कहा कि हितग्राहियों को चिन्हित करने के लिए गांव-गांव और वार्डों में जाकर आवेदन भरवाए जाएंगे। 


बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को विदिशा पहुंचे थे। वे मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में भोपाल, सागर और उज्जैन संभाग के 24 लाख 94 हजार से अधिक हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र का वितरण कर रहे थे। सीएम चौहान ने प्रदेश के 73 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना की राशि एक हजार 465 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से अंतरित किए। साथ ही 80 करोड़ 95 लाख 21 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। कन्या-पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भोपाल जिले के 82 हजार किसानों को एक करोड़ 64 लाख की सम्मान निधि राशि खाते में अंतरित की गई। 
 
CM Shivraj said- Ladli Bahna Yojana will start from International Women's Day
शिवराज सिंह ने कहा कि लाडली बहना योजना महिलाओं को सशक्त करेगी। - फोटो : सोशल मीडिया
बहनों की जिंदगी आसान बनाना है
इस दौरान संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि बहनों के लिए शुरू की जा रही लाड़ली बहना योजना के आवेदन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से लेना प्रारंभ किए जाएंगे। योजना में गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपये की राशि उनके खाते में अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे योजना में मिलने वाली राशि का उपयोग परिवार को मजबूत बनाने में करें।

सीएम ने कहा कि मैं अपनी बहनों की जिंदगी को आसान बनाना चाहता हूं। पूर्व से संचालित योजनाओं के साथ अब लाड़ली बहना योजना मेरी बहनों की जिंदगी को संवारेगी। योजना में मिलने वाली राशि से महिलाएं अपने बच्चों के लिए दूध, फल और सब्जी की व्यवस्था कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने हमारी बहुत सी जन-कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था, वे सभी योजनाएं पुनः शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कहीं नहीं हुआ वह मध्यप्रदेश में हुआ है और जो किसी ने नहीं किया वह आपका भाई शिवराज करेगा।
 
CM Shivraj said- Ladli Bahna Yojana will start from International Women's Day
किसान परिवार को 22 हजार रुपये वार्षिक मिलना शुरू होंगे - फोटो : सोशल मीडिया
25 लाख हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र बांटे
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान से प्रदेश में 83 लाख ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया, जो शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की पात्रता रखते हैं। इन सभी नागरिकों को 38 विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करने स्वीकृति-पत्र वितरण का कार्य प्रदेश में चल रहा है। आज भोपाल, सागर और उज्जैन संभाग के 24 लाख 94 हजार से अधिक हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र का वितरण हुआ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 5 फरवरी से प्रदेश में शुरू हो रही विकास यात्रा में भी छूटे हुए लोगों को योजनाओं से जोड़ने का काम किया जाएगा। हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे।

किसान परिवार को 22 हजार रुपये वार्षिक मिलना शुरू होंगे
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। पूर्व सरकार ने किसानों के साथ जो छल किया, उसे सुधार करते हुए हमने सरकार में आते ही फसल बीमा की राशि भरी और किसानों को फसल बीमा की राशि दिलाई। उन्होंने कहा कि पिछले सवा 2 साल में हमारी सरकार ने फसल बीमा, उद्यानिकी, सोलर पंप और बिजली जैसी अनेक योजनाओं में 2 लाख 25 हजार 837 करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाले हैं। किसान परिवार के घर में अभी तक 6 हजार रूपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और 4 हजार रुपये मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना के प्राप्त हो रहे थे। अब इन किसान परिवारों को 12-12 हजार रुपये लाड़ली बहना योजना के भी मिलेंगे। इस प्रकार एक साल में किसान परिवार को 22 हजार रुपये वार्षिक मिलना शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि लाड़ली बहना योजना में हर साल 12 हजार करोड़ रुपये और 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed