फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: गांधी सागर जलाशय की परियोजना से 252 गांवों की सवा लाख हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, CM ने किया भूमिपूजन

Thu, 11 May 2023 06:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 May 2023 06:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मंदसौर के ग्राम जवानपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया। 2374 करोड़ की लागत से गांधी सागर जलाशय पर परियोजना निर्मित होगी। 

विज्ञापन
CM Shivraj performed Bhumi Pujan of Gandhi Sagar Reservoir project in Mandsaur district
मंदसौर के ग्राम जवानपुरा में परियोजना का भूमिपूजन करते सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मंदसौर के ग्राम जवानपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया। 2374 करोड़ की लागत से गांधी सागर जलाशय पर परियोजना निर्मित होगी। इससे 252 ग्रामों की एक लाख 12 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी। सीएम शिवराज ने चंबल नदी की पूजा-अर्चना कर चुनरी भी ओढ़ाई। 


बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मंदसौर जिले के ग्राम जवानपुरा में पहुंचे। उनके द्वारा यहां 2374 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली कयामपुर-सीतामऊ दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चंबल नदी, गांधी सागर जलाशय पर निर्मित होने वाली सिंचाई परियोजना का गेंती चला कर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। 

नाहरगढ़ नगर पंचायत और कयामपुर बनेगी तहसील
शिवराज सिंह चौहान ने अपने दौरे के दौरान सौगातों का पिटारा खोला। उन्होने टोडरमल जी के जन्म-दिन पर ऐच्छिक अवकाश, नाहरगढ़ को नगर पंचायत बनाने और कयामपुर को तहसील बनाये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल कुछ लोग नकली योजनाएं बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जनता ऐसे ठगों से दूर रहे तथा उनके झांसे में न आए। 
 
CM Shivraj performed Bhumi Pujan of Gandhi Sagar Reservoir project in Mandsaur district
सीएम शिवराज ने चंबल नदी को चुनरी ओढ़ाई। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज ने कहा कि परियोजना से सूखे खेतों की प्यास भी बुझेगी और हमारे किसान भी मुस्कुराएंगे। इसलिए मैंने आज मंदसौर के जवानपुरा में 2374 करोड़ लागत की 'कयामपुर-सीतामऊ दाबयुक्त सूक्ष्म-वृहद सिंचाई परियोजना' का भूमिपूजन किया है। इस सिंचाई परियोजना से क्षेत्र के 252 ग्रामों की 1 लाख 12 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी।

मुख्यमंत्री बोले हमारा नारा है कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा, नया जमाना आएगा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों को डिफॉल्टर बना दिया। हमारी सरकार उनके ब्याज की राशि भर रही है, जिससे उन्हें सरकार की जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण योजना का लाभ मिल सके। किसानों का ब्याज माफ करने के लिए 14 मई से फॉर्म भरे जाएंगे। इस योजना के लिए सरकार ने बजट में 2400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। सरकारी स्कूलों के बच्चे मेडिकल कॉलेज में जा सकें, इसके लिए मेडिकल कॉलेज में शासकीय स्कूलों के बच्चों के लिये 5 प्रतिशत सीट्स आरक्षित किए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बेरोजगारी भत्ते का लॉलीपॉप न देकर हर हाथ को रोजगार मिल सके, ऐसी व्यवस्था कर रही है। हमारा नारा है कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा, नया जमाना आएगा।

डेढ़ लाख किसानों को होगा फायदा
मुख्यमंत्री ने चंबल नदी की पूजा-अर्चना कर चुनरी भी ओढ़ाई। जिले की सीतामऊ तहसील के ग्राम जवानपुरा की सिंचाई परियोजना से जिले के 252 ग्रामों की 1 लाख 12 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इससे क्षेत्र के एक लाख 49 हजार 300 किसान हितग्राही लाभान्वित होंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा मंदसौर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद सुधीर गुप्ता सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
CM Shivraj performed Bhumi Pujan of Gandhi Sagar Reservoir project in Mandsaur district
जो सपना देखा था, वह आज पूर्ण हो रहा
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि हर पवित्र काम में बहनों की जरूरत होती है। आज महत्वपूर्ण परियोजना प्रदान कर कई वर्षों की साधना पूर्ण हुई है। वर्तमान में 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है, इसे बढ़ाने के लिए नई परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने आज 2374 करोड़ रुपये की कयामपुर-सीतामऊ दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया है। इस क्षेत्र के लोगों ने जो सपना देखा था, वह आज पूर्ण हो रहा है। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि आज मुझे मां, बहन और बेटियों का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला है। चंबल का पानी घर एवं खेतों तक आया है और वर्षों का सपना पूरा हुआ है। 

बंजारा समाज के आराध्य देव की मूर्ति का अनावरण
मुख्यमंत्री ने मेलखेड़ा में बंजारा समाज के आराध्य देव रूपसिंह महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। अष्टधातु से निर्मित यह मूर्ति जयपुर में तैयार की गई है, जो 8 फीट की है। मूर्ति अनावरण के बाद मुख्यमंत्री ने मेलखेड़ा के स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित बंजारा समाज और आमजन को संबोधित भी किया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने मेलखेड़ा में भगवान चारभुजा नाथ एवं रूपसिंह महाराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed