फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khajuraho Dance Festival: नेपथ्य प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, कला रसिकों का नृत्य अलंकारों से करा रही परिचय

Thu, 23 Feb 2023 05:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 05:22 PM IST
सार

Khajuraho Dance Festival: नेपथ्य प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, कला रसिकों का नृत्य अलंकारों से करा रही परिचय

विज्ञापन
Khajuraho Dance Festival exhibition became the center of attraction, introducing art lovers to dance ornaments
नेपथ्य प्रदर्शनी मोह रही मन - फोटो : अमर उजाला
किसी भी कला प्रदर्शन का मंच कलाकार की कल्पना को साकार करने का एक सशक्त माध्यम होता है। खजुराहो नृत्य समारोह में नेपथ्य प्रदर्शनी के माध्यम से कला को सजीव रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है। यह सभी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस वर्ष नेपथ्य में कथकली नृत्य कला से कला रसिक एवं दर्शकों को नृत्य से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पक्षों का परिचय कराया जा रहा है। कथकली नृत्य में प्रयोग होने वाली वेशभूषा, परिधान, अलंकरण और मंच सामग्री इत्यादि को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया है।
Khajuraho Dance Festival exhibition became the center of attraction, introducing art lovers to dance ornaments
कला रसिकों का कथक नृत्य के अलंकारों से करा रही परिचय - फोटो : अमर उजाला
भारत के सभी शास्त्रीय नृत्य परंपरा में वेशभूषा और मंच सामग्री (आहार्य अभिनय) की परिष्कृत परंपरा रही है, जिसमें पीढ़ी दर पीढ़ी नृत्य को संस्कारित करने के साथ ही हर काल में उसका विशिष्ट परिचय भी गढ़ा। नृत्य केवल प्रदर्शन मात्र नहीं है बल्कि एक समेकित प्रयास है जहां कलाकार के द्वारा किया गया अलंकरण, उसके द्वारा पहने गए परिधान, आभूषण और संगीत जैसे सभी घटक एक सूत्र में बंध कर अपनी बात कहते हैं।
Khajuraho Dance Festival exhibition became the center of attraction, introducing art lovers to dance ornaments
26 फरवरी तक चलेगा डांस फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी के माध्यम से हर वर्ष एक विशिष्ट शीर्षक के अंतर्गत दर्शकों को नृत्य प्रदर्शन एवं उसके महत्वपूर्ण घटकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया गया है, जिसे आमजनों के द्वारा कला की समझ को बेहतर बनाने के लिए बहुत सराहा गया है। वर्ष 2023 में समारोह अंतर्गत नेपथ्य में कथकली पर केंद्रित प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed