फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Bageshwar BirthDay: बागेश्वर बाबा का जन्मदिन, धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से उपहार के बदले मांगी ये चीज

Thu, 03 Jul 2025 10:55 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2025 10:55 PM IST
सार

Baba Bageshwar बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मोत्सव शुक्रवार को मनाया जा रहा है। देश-विदेश से श्रद्धालु बधाई देने पहुंचे हैं। शास्त्रीजी ने उपहार के बजाय कैंसर अस्पताल के लिए सहयोग मांगा है। भव्य पंडाल, शुद्ध घी से बने प्रसाद और सांस्कृतिक आयोजनों की विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Bageshwar Maharaj's birthday tomorrow, Dhirendra Shastri said- No gifts, just bring one brick each
धीरेन्द्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पूरी दुनिया में सनातन का डंका बजाने वाले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का शुक्रवार को जन्मोत्सव है। अपने लाड़ले संत को शुभकामनाएं देने देश ही नहीं विदेश से लोग आ रहे हैं। बागेश्वर धाम में जन्मोत्सव से लेकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव तक के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। 


बागेश्वर महाराज ने अपने सभी प्रेमीजनों से कहा है कि जन्मोत्सव के अवसर पर कोई व्यक्ति उन्हें उपहार न दे। यहां बन रहे कैंसर हॉस्पिटल के लिए एक-एक ईंट का योगदान दे ताकि लोगों को अस्पताल के सहारे जीवन दिया जा सके। वहीं बागेश्वर महाराज पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वे अपना जन्मदिन शांतिपूर्वक मनाएंगे। धाम पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है। सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में जन्मोत्सव एवं गुरुपूर्णिमा महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां की गई हैं। मंदिर को अत्यंत रमणीक बनाया गया है। आधुनिक साज-सज्जा से मंदिर परिसर को सजाया गया है। 

 
Bageshwar Maharaj's birthday tomorrow, Dhirendra Shastri said- No gifts, just bring one brick each
धीरेन्द्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बाबा बागेश्वर ने ये मांगा
शुक्रवार को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराजश्री का जन्मोत्सव है इसको ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। समूचे क्षेत्र में जगह-जगह खुले मैदान में पण्डाल लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। महाराजश्री के दर्शन करने और उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करने देश-दुनिया से लोग आ रहे हैं। महाराजश्री ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे उपहार देने के बजाय धाम में बन रहे कैंसर अस्पताल के लिए एक-एक ईंट का सहयोग करें। महाराजश्री ने कहा कि सभी भक्त अस्पताल में अपनी गिलहरी की भूमिका निभाएंगे तो लोगों के कल्याण के बदले उनका भी कल्याण होगा।

ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, पंडाल का हिस्सा गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, आठ घायल
Bageshwar Maharaj's birthday tomorrow, Dhirendra Shastri said- No gifts, just bring one brick each
कथावाचकों की पिटाई, चोटी काटने पर बोले बागेश्वर बाबा।
शुद्ध घी से बन रहे व्यंजन, सब्जी-पूड़ी के साथ मिठाई भी मिलेगी
बागेश्वर धाम में महाराजश्री के जन्मोत्सव के अवसर पर आने वाले लाखों लोगों को शुद्ध घी के व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। इस अवसर पर मटर पनीर की सब्जी के अलावा कद्दू की सब्जी, छोले की सब्जी भी मिलेगी। वहीं पुलाव, सूजी का हलवा, खीर जैसे व्यंजन भी श्रद्धालुओं का स्वाद बदलेंगे। बागेश्वर धाम में पूड़ी-सब्जी के साथ-साथ मिठाई के भी बंदोबस्त किए गए हैं। रात से ही सामग्री के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed