फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bageshwar Baba: पदयात्रा का तीसरा दिन, धीरेंद्र शास्त्री बोले-हम मोदी के नहीं हिंदुत्व और बजरंगबली के प्रोडक्ट

Sat, 23 Nov 2024 10:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 10:21 PM IST
सार

बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें राजनीति करनी होती तो हम अखाड़े में कूदकर करते। हम मोदी के नहीं हिंदुत्व के प्रोडक्ट हैं, बजरंगबली के प्रॉडक्ट हैं।

विज्ञापन
Bageshwar Baba: Third day of padyatra, Dhirendra Shastri said- We are not products of Modi but of Hindutva
बाबा बागेश्वर की पदयात्रा की झलकियां - फोटो : अमर उजाला
नौ दिवसीय बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की पैदल यात्रा तीसरे दिन नौगांव पहुंची। वे पिछड़ों और बिछड़ों को गले लगाते नजर आए। जैसे ही ये लोग महाराजश्री से मिलते हैं वैसे ही उनके आंसू छलकने लगते हैं। इस यात्रा में अपार जनसमूह चलकर सनातन हिन्दू एकता यात्रा को बल दे रहा है। बाबा ने इस दिन बड़ी बात कही कि वे राजनीति में नहीं आना चाहते।


बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें राजनीति करनी होती तो हम अखाड़े में कूदकर करते। हम मोदी के नहीं हिंदुत्व के प्रोडक्ट हैं, बजरंगबली के प्रॉडक्ट हैं।
Bageshwar Baba: Third day of padyatra, Dhirendra Shastri said- We are not products of Modi but of Hindutva
बाबा बागेश्वर की पदयात्रा की झलकियां - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बागेश्वर महाराज की तीसरे दिन की पैदल यात्रा पेप्टेक टाउन से शुरू हुई। रोज की तरह पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रगान के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। महाराजश्री ने तीसरे दिन की यात्रा शुरू की। रास्ते में बागेश्वर महाराज यात्रा में चल रहे लोगों का उत्साह बढ़ाया। रुक-रुककर महाराजश्री यात्रा में चलने वाले लोगों तथा ग्रामीणों से भेंट करते जा रहे हैं। जाति-पाति का भेद मिटे इसलिए वे सबको जोड़ने के लिए निकले हैं। ग्राम सहानियां में एक आदिवासी बुजुर्ग जब महाराजश्री से मिला तो उसके आंसू छलकने लगे। ऐसे सैकड़ों लोग हैं जो महाराजश्री से मिलकर द्रवित हो रहे हैं। शायद उनके आंसू यही संदेश दे रहे हैं कि महाराजश्री हम जिस लायक हैं हम आपके साथ हैं। रास्ते में पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन, नीरज दीक्षित चलते रहे। झांसी विधायक अनुराग शर्मा ने भी महाराश्री का आशीर्वाद लिया। वहीं धनंजय शुक्ला भी महाराजश्री के साथ पैदल यात्रा में चलते रहे।
Bageshwar Baba: Third day of padyatra, Dhirendra Shastri said- We are not products of Modi but of Hindutva
बाबा बागेश्वर की पदयात्रा की झलकियां - फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह हुआ महाराजश्री का स्वागत
बागेश्वर महाराज पैदल यात्रा लेकर जा रहे हैं। इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। कोई फूलों की बारिश कर रहा है तो कोई खाने-पीने की सामग्री भेंट कर रहा है। सहानिया सरपंच ने आगे बढ़कर महाराजश्री का स्वागत किया, इसके बाद यात्रा पर्यटक ग्राम मऊसहानियां के शौर्य पीठ पहुंची, जहां महाराजश्री सहित सभी संत-महात्माओं और पदयात्रियों के भोजन की व्यवस्था महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान द्वारा की गई। भोजन से पहले महाराजश्री ने महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की, साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर एकजुट होने का आव्हान किया।

दूसरे दिन का रात्रि विश्राम छतरपुर शहर से की सबसे बड़ी पॉश कॉलोनी पेप्टेक टाउन में हुआ। यहां पदयात्रा के रात्रि विश्राम हेतु व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिसमें अस्पताल, भोजन, विश्राम, अलाव, शौच-स्नान आदि शामिल था। यहां शाम 7 बजे से शुरु हुए मंचीय कार्यक्रम देर रात तक चले जिसमें बुंदेली कलाकार लखन अहिरवार एवं ग्रुप द्वारा बधाई नृत्य एवं बुंदेली गायन, सुप्रसिद्ध भजन गायक शीतल पांडे द्वारा भजन एवं हिमालय यादव एवं ग्रुप द्वारा हास्य नाटक की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bageshwar Baba: Third day of padyatra, Dhirendra Shastri said- We are not products of Modi but of Hindutva
बाबा बागेश्वर की पदयात्रा की झलकियां - फोटो : अमर उजाला
मंच पर महाराजश्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हम सबको भव्य और दिव्य भारत बनाना है। देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही घटनाओं और पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रहे बर्बर अत्याचार पर लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा यदि अभी हम सब अपने सनातन धर्म के प्रति सचेत नहीं हुए तो आने वाले समय में हमें भी पछताना पड़ेगा। अभी नहीं तो कभी नहीं का नारा महाराजश्री ने दिया। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी महंत, हिंदुवादी नेता टी राजा सहित अन्य संतों ने जनता को संबोधित किया। उद्बोधन के बाद महाराजश्री ने शहर के प्रमुख लोगों के साथ बैठकर समरसता भोज किया।

बागेश्वर धाम की यात्रा देखने के दौरान मकान का छज्जा गिरा, दर्जन भर महिलाएं बच्चे घायल
बागेश्वर महाराज की यात्रा के दौरान नौगांव में मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में कई महिलाएं घायल हुई हैं। जानकारी के अनुसार 7 से ज्यादा महिलाएं छज्जे पर बैठकर यात्रा देख रही थीं तभी छज्जा टूट गया। महिलाओं को अस्पताल भेजा गया, घायलों में 10 साल की बच्ची भी शामिल है। नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में रेखा नितिन चौबे (38), रोशनी मिथुन चौबे (30), तानिया पिता नितिन चौबे (10), मंजू पजन सिंह राजा (48) शामिल हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed