फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bageshwar Baba: अब बाबा बागेश्वर बोले-मंदिर-गिरिजाघर-मस्जिदों में बजे राष्ट्रगान, नवंबर में निकलेगी खास यात्रा

Wed, 03 Sep 2025 08:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 08:03 PM IST
सार

मां कात्यायनी मंदिर में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नवंबर 2025 में दिल्ली से वृंदावन तक होने वाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की तैयारी बैठक की। उन्होंने इसे राजनीतिक नहीं, आध्यात्मिक यात्रा बताया। यात्रा के संकल्पों में सामाजिक समरसता, गौ संरक्षण, यमुना सफाई, ब्रज धाम सुधार और हिंदू राष्ट्र की स्थापना शामिल है।

विज्ञापन
Baba Bageshwar Dhirendra Shastri will take out a padyatra from Vrindavan to Delhi
बाबा बागेश्वर ने अपनी आगामी यात्रा की जानकारी साझा की। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के छतरपुर में स्थित सिद्ध पीठ मां कात्यायनी मंदिर प्रांगण में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नवंबर में होने वाली पदयात्रा को लेकर चार राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। महाराज श्री ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं आध्यात्मिक यात्रा है।  बाबा ने कहा कि हम अपनी लड़ाई नहीं लड़ रहे, न हमें चुनाव लड़ना है। न किसी नेता को वोट दिलवाना है, हमारी लड़ाई तलवारों से नहीं विचारों से है। हम विचारों से हिंदुओं को एक करना चाहते हैं। हम जाति छोड़ने की नहीं जाति अभिमान छोड़ने की बात कर रहे हैं।


बैठक में यात्रा से संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा यात्रा के संकल्पों के बारे में उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। बागेश्वर महाराज ने कहा कि यह यात्रा सनातन धर्मावलंबियों को जगाने के लिए है, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए है। इस यात्रा में आप सभी से आर्थिक नहीं, सिर्फ शारीरिक और मानसिक सहयोग का आग्रह किया जा रहा है। यदि यात्रा के नाम से कोई राशि मांगता है तो उसके संबंध में बागेश्वर धाम के कार्यालय को सूचित करें। संपूर्ण खर्च बागेश्वर धाम जन सेवा समिति कर रही है।

ये भी पढ़ें- बालाजी सनातन मठ में विराजे बप्पा, बागेश्वर महाराज ने इत्र लगाकर उतारी आरती, देखें तस्वीरें

 
Baba Bageshwar Dhirendra Shastri will take out a padyatra from Vrindavan to Delhi
बाबा बागेश्वर ने अपनी आगामी यात्रा की जानकारी साझा की। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन से दिल्ली तक निकलेगी यात्रा
श्री बागेश्वर बालाजी और श्री बांकेबिहारी मिलन सनातन हिंदू एकता पद यात्रा दिल्ली से वृंदावन धाम, जो 7 से 16 नवंबर 2025 तक दिल्ली से वृंदावन धाम तक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में साधु-संत और चार राज्यों, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश के यात्रा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाले कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाबा ने बताया कि इस पद यात्रा के मुख्य संकल्प- सामाजिक समरसता, मां यमुना स्वच्छ और सुंदर हों, ब्रज धाम क्षेत्र मांस और मदिरा से मुक्त हो, गौ माता का संरक्षण हो, उन्हें राष्ट्र माता घोषित किया जाए और गौ अभ्यारण्य स्थापित हों। पुराना वृंदावन स्थापित हो, वहां के मंदिर और वहां की रज सुरक्षित रहे, श्री कृष्ण जन्मभूमि में भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हो और भारत हिंदू राष्ट्र बने। इसके साथ ही सभी मंदिर, गिरजाघर और मस्जिदों में सप्ताह में एक दिन राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए।

बागेश्वर महाराज ने कहा कि इन संकल्पों को जन जन तक पहुंचाया और उन्हें बताया जाए, और सभी सदस्यों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में यात्रा के प्रचार-प्रसार और यात्रा में शामिल होने के लिए पीले चावल वितरित करने का आग्रह किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पद यात्रा देश की भौगोलिक स्थिति को बदलने वाली होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed