छतरपुर: बुजुर्ग को सरेआम जूतों से पीटा, वायरल वीडियो के बाद दो पर केस दर्ज, आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 22 Mar 2022 05:45 PM IST
सार
छतरपुर में एक बुजुर्ग की सरेआम जूतों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। दो लोग एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
