फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Election 4th Phase Voting Update See Photos

MP Polls: हाथ नहीं फिर भी पैर से किया मतदान, पारंपरिक वेशभूषा में युवतियाें ने दिया वोट; देखें तस्वीरें

Mon, 13 May 2024 01:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 13 May 2024 01:26 PM IST
सार

MP Polls: पूरे देश में आज में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को लेकर मतदान जारी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर सुबह से मतदाता घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनकी तस्वीरें सामने आई है।
 

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 4th Phase Voting Update See Photos
चौथे चरण का मतदान जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदान के दौरान आज अपना कर्तव्य निभाने की एक खूबसूरत तस्वीर उज्जैन के घास मंडी चौराहा में बने बूथ पर दिखाई दी, जहां पर दोनों हाथों से माजूर एक व्यक्ति ने पैरों से मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

पैरों से दिव्यांग धनुष व्यास ट्राई साइकिल से आए, उसके बाद केंद्र में मौजूद कर्मचारियों द्वारा व्हीलचेयर पर बैठाकर मतदान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुड़ी स्थित मतदान केंद्र क्र. 32 पर  पारंपरिक वेशभूषा में युवतियों ने पहली बार उत्साहपूर्वक मतदान किया।
विज्ञापन

बुरहानपुर के ग्राम पंचायत मगरूल और फतेहपुर अंतर्गत "दिव्यांग मित्रों" द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को व्हील चेयर के माध्यम से मतदान कराने की सेवाएं दी जा रही हैं।

 

इंदौर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने सोमवार को इंदौर के सीपी डब्लुडी ऑफिस पर स्थित बूथ क्रमांक-188 पर परिवार सहित मतदान किया।

लोकमान्य नगर निवासी प्रथमेश जोशी न्यूजीलैंड से इंदौर अपना वोट डालने आए। इस दौरान विधायक मालिनी गौड़ ने प्रशश्वी पत्र दिए।

खरगोन लोकसभा क्षेत्र की महेश्वर विधानसभा में जनपद पंचायत मतदान केंद्र पर 105 वर्षीय सरजू बाई पति रामचंद्र यादव ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed