फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: मोहासा में औद्योगिक क्षेत्र से 18 हजार करोड़ का निवेश, 24 हजार रोजगार का होगा सृजन, सीएम ने किया भूमिपूजन

Sat, 07 Dec 2024 04:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 07 Dec 2024 04:06 PM IST
सार

नर्मदापुरम के मोहासा में सीएम डॉ. मोहन यादव नेऔद्योगिक क्षेत्र मोहासा में विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण निर्माण के लिए 20 इकाइयों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मोहासा औद्योगिक क्षेत्र को नर्मदापुरम के विकास का केंद्र बनाने की बात कही। उन्होंने नर्मदापुरम का आर्थिक परिदृश्य बदलने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
MP: Investment of Rs 18 thousand crore from industrial area in Mohasa, 24 thousand jobs will be created, CM pe
नर्मदापुरम में रिजनल इंवेस्टर्स समिट में सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में एक विशेष भूमिपूजन समारोह के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की 20 औद्योगिक इकाइयों के लिए भूमि आवंटन पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहासा औद्योगिक क्षेत्र, विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में, समूचे नर्मदापुरम जिले के विकास का केंद्र बनेगा। इस क्षेत्र को प्रदेश में औद्योगिक विकास के एक अहम केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना में 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि नर्मदापुरम का आर्थिक परिदृश्य भी बदलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मोहासा औद्योगिक क्षेत्र की विशेषताएँ, जैसे कि बेहतर सड़क और रेल कनेक्टिविटी, वन और भू-संपदा, इसे औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल बनाती हैं। इससे स्थानीय बेरोजगारी में कमी आएगी और पलायन पर भी रोक लगेगी। सीएम ने कहा कि इस परियोजना के सफल होने से मध्य प्रदेश को एक समृद्ध और औद्योगिक रूप से विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस विकास का असर न केवल नर्मदापुरम बल्कि पूरे प्रदेश पर पड़ेगा, जिससे प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।


 
MP: Investment of Rs 18 thousand crore from industrial area in Mohasa, 24 thousand jobs will be created, CM pe
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
केंद्र का अनुदान का सीधा फायदा निवेशकों को 
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले कुछ समय में मोहासा बाबई सौर ऊर्जा पार्क की भूमि को 227 से 884 एकड़ तक बढ़ाया गया है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र को और भी अधिक विस्तार मिला है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से निवेशकों को औद्योगिक पार्क मोहासा की विशेषताओं का लाभ मिल रहा है और केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए गए वित्तीय अनुदान का सीधा फायदा निवेशकों को दिया जा रहा है।

सोलर पैनल, लिथियम बैटरियां का निर्माण होगा 
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नर्मदापुरम में औद्योगिक विकास के प्रयासों में मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय और वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने का लक्ष्य है। आगामी समय में मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में बड़े स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा के उपकरणों का निर्माण होगा, जैसे कि सोलर पैनल, ग्रीन हाइड्रोजन, और लिथियम आयन बैटरियां। इन इकाइयों से न केवल ऊर्जा क्षेत्र में वृद्धि होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।

 
MP: Investment of Rs 18 thousand crore from industrial area in Mohasa, 24 thousand jobs will be created, CM pe
नर्मदपुरम रीजनल इंवेस्टर्स समिट में सीएम - फोटो : अमर उजाला

मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की योजना 
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि मोहासा औद्योगिक पार्क को एक आदर्श इंडस्ट्रियल पार्क बनाने के लिए मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की योजना बनाई जा रही है। इस पार्क में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख कंपनियां अपने संयंत्र स्थापित करेंगी। इसके अलावा, इस क्षेत्र में ब्लू एनर्जी जैसी विश्वस्तरीय कंपनियां भी अपना प्लांट स्थापित करने जा रही हैं। वहीं, औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मोहासा में 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे लगभग 24 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस निवेश से न केवल प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि मध्य प्रदेश का नाम नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक मानचित्र पर भी चमकेगा।

इन कंपनियों को भूमि का आवंटन किया 
ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को 60 एकड, लैंडस मील ग्रीन इंडस्ट्री  प्राईवेट लिमिटेड को 70 एकड, लैंडस मील ग्रीन इंडस्ट्री  प्राईवेट लिमिटेड को 18 एकड, लैंडस मील रिन्यूएबल्स प्राईवेट लिमिटेड को 30 एकड़, इंसोलेशन ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को 45 एकड़, प्रीमियम एनर्जी ग्लोबल एंड प्राइवेट लिमिटेड को 50 एकड, सात्विक सोलर इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड को 50 एकड, सनकाइन फोटो वॉल्टैडक्स प्राइवेट लिमिटेड को 30 एकड, रेज ग्रीन एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड को 38 एकड़, एलपैक्सन सोलर लिमिटेड को 30 एकड़, वीएसएनएल ग्रीन पावर प्राइवेट लिमिटेड, पैरामाउंट कम्युनिकेशन लिमिटेड, टैक्सर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, ब्लूी नेवा प्राइवेट लिमिटेड,  जैट वेव साल्यूउसंश प्राइवेट लिमिटेड, फ्रा डिगम अल्फार कैपेसिटर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं ग्लेडन हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों को भूमि आवंटन पत्र का वितरण किया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed