फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: कांग्रेस का विरोध, कुंभकरण बन विधानसभा पहुंचे विधायक, नेता प्रतिपक्ष ने जगाने के लिए बजाई बीन

Thu, 20 Mar 2025 12:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 20 Mar 2025 12:26 PM IST
सार

MP Assembly Session: विधानसभा में विरोध के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। ऐसे में नाटक कर सरकार को जगाने का प्रयास किया गया है। 

विज्ञापन
MP Congress MLAs reached assembly in Kumbhakaran disguise to protest against BJP government
विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक। - फोटो : अमर उजाला

MP Assembly Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायकों द्वारा लगातार अनोखे विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। पहले दिन कांग्रेस विधायक चेहरे पर नकाब पहन कर आए तो दूसरे दिन सांप और पिटारा लेकर विधानसभा पहुंचे, इसके बाद बाद कांग्रेस विधायक सोने की ईंट लेकर विधानसभा पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। आज गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में 'कुंभकरण' को विधानसभा परिसर में प्रवेश करा दिया गया। और फिर विपक्षी विधायकों ने बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।  

MP Congress MLAs reached assembly in Kumbhakaran disguise to protest against BJP government
बीन बजाते विधायक। - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस कुंभकरण के गेटअप में विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सड़क पर लेटकर सरकार पर परिवहन घोटाले, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस के विधायकों ने बीन बजाकर उन्हें उठाने की कोशिश की। करीब दस मिनट तक बीन बजाने के बाद भी कुंभकरण नहीं जागा तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अलग से प्रयास किए, तब जाकर कुंभकरण नींद से जागा। उसके जागने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कुंभकरण से पूछा कि क्यों नहीं जाग रहे थे, तब उसने खुद को सरकार बताते हुए कहा कि मेरी जब इच्छा होगी तभी जागूंगा। 

MP Congress MLAs reached assembly in Kumbhakaran disguise to protest against BJP government
विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक। - फोटो : अमर उजाला

सरकार कुंभकरण की नींद सो रही
इस पूरे नाटक के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है और प्रदेश में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। इसलिए इस प्रकार से नाटक कर सरकार को जगाने का प्रयास किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Congress MLAs reached assembly in Kumbhakaran disguise to protest against BJP government
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस में कई गुट, सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं सिंघार
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि कांग्रेस में गुट ही गुट बन गए हैं। उमंग सिंघार खुद का अस्तित्व बचाए रखने के लिए इस प्रकार के नाटक कर रहे हैं, जबकि उनके नाटक में कई विधायक शामिल नहीं हुए हैं। शैलेन्द्र जैन ने ये भी आरोप लगाया कि सदन के अंदर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस विधायकों के पास कुछ नहीं है। इसलिए वो बाहर इस प्रकार के नाटक कर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed