फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: बिल्ली की वजह से एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने दो परिवार, चले धारदार हथियार

Fri, 23 Dec 2022 02:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 23 Dec 2022 02:55 PM IST
सार

भिंड जिले के एक गांव में दो परिवार एक बिल्ली की वजह से एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। उनमें धारदार हथियार चले और तीन लोग घायल भी हो गए। 
 

विज्ञापन
A Cat Became A Reason For Rivalry in Two Families In Bhind District MP Latest News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भिंड जिले में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। यहां एक बिल्ली की हरकत ने दो परिवारों को एक-दूसरे की जान का दुश्मन बना दिया है। बिल्ली की शिकायत लेकर पहुंचे परिवार पर उसके मालिक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


मामला भिंड जिले के मछंड इलाक़े का है। यहां अंबेडकर नगर कॉलोनी में रहने वाले शमीन नाम के शख्स की पालतू बिल्ली अक्सर पड़ोस में रहने वाले लोगों के घर में दूध चट कर जाती थी। बिल्ली की वजह से पूरा मोहल्ला काफी समय से परेशान था। जब बिल्ली पड़ोस में रहने वाले रामनरेश के घर में घुसकर वहां रखा दूध पीने की कोशिश कर रही थी तो रामनरेश ने डंडा मारकर उसे भगा दिया। इस बात की भनक लगते ही बिल्ली का मालिक शमीन अपने दोस्त आरिफ, जावेद, मुबारक समेत छह-सात साथियों को लेकर रामनरेश के घर पहुंचा। सबने मिलकर पूरे परिवार पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 


A Cat Became A Reason For Rivalry in Two Families In Bhind District MP Latest News
भिंड के ट्रॉमा सेंटर में घायलों को भर्ती किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
घायलों को जिला अस्पताल किया रैफर
इस घटना के चलते परिवार के मुखिया रामनरेश, उनकी पत्नी और बेटी तीनों लोग घायल हैं। रामनरेश को तो कुल्हाड़ी से गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को मछंड अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद भिंड जिला अस्पताल रैफर किया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।

A Cat Became A Reason For Rivalry in Two Families In Bhind District MP Latest News
भिंड के मछंड में बिल्ली को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष हुआ। - फोटो : अमर उजाला
चूजे भी खा जाती थी बिल्ली
रामनरेश ने बताया कि शमीन की बिल्ली का आतंक कई दिनों से बना हुआ है। उसे रोकने पर शमीन दबंगई दिखाता है। इससे पहले भी बिल्ली रामनरेश के घर पली हुई मुर्गी के करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा चूजे खा गई थी। उस दौरान भी शिकायत करने पर बिल्ली मालिक शमीन ने रामनरेश की पत्नी से बहस की थी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर मछंड चौकी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed