Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Attention Liquor Consumers: Liquor being sold for more than MRP, protested by hanging empty bottles around the neck
{"_id":"628238df10ee1b681b31221b","slug":"attention-liquor-consumers-liquor-being-sold-for-more-than-mrp-protested-by-hanging-empty-bottles-around-the-neck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराब उपभोक्ता ध्यान दें: एमआरपी से ज्यादा में बिक रही दारू, गले में खाली बोतलें लटकाकर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब उपभोक्ता ध्यान दें: एमआरपी से ज्यादा में बिक रही दारू, गले में खाली बोतलें लटकाकर किया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 May 2022 05:13 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में शराब के महंगे दाम वसूलने के विरोध में अनोखा विरोध हो रहा है। एक शख्स गले में शराब की खाली बोतलें लटकाकर प्रदर्शन कर रहा है। उसका कहना है कि शराब ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ किसी को तो आवाज उठानी होगी, लोगों हो जाओ जागरूक।
विज्ञापन
1 of 3
ऊंचे दाम पर दारू बेचने के विरोध में गले में खाली बोतलें लटकाकर विरोध किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के छतरपुर में शराब के महंगे दाम वसूलने के विरोध में अनोखा विरोध हो रहा है। एक शख्स गले में शराब की खाली बोतलें लटकाकर प्रदर्शन कर रहा है। उसका कहना है कि शराब ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ किसी को तो आवाज उठानी होगी, लोगों हो जाओ जागरूक।
छतरपुर में हरकोई तब हैरान हो गया, जब चंदला कस्बे में बस स्टैंड से लेकर सब्जी मंडी तक सड़कों पर एक व्यक्ति गले में शराब की खाली बोतलों की माला पहनकर घूमता दिखा। मामला निर्धारित मूल्य से ज्यादा में बिक्री करना था। शराब ठेकेदारों पर प्रिंट रेट से अधिक दामों में शराब बेचने के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि शराब उपभोक्ता ज्यादा दाम देने को मजबूर हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे शख्स के साथ एक अन्य युवक भी दिखाई पड़ रहा है।
2 of 3
विरोध कर रहे व्यक्ति ने दारू की छपी कीमतें बताते हुए ज्यादा दाम वसूलने का आरोप भी लगाया।
- फोटो : अमर उजाला
विरोध कर रहा शख्स अपने आपको शराबियों का हितैषी बता रहा है और यह भी कह रहा है कि इस तरीके से शराब ठेकेदार अपनी मनमानी के चलते ऊंचे दामों पर शराब बेच रहे हैं। जबकि लोग अपनी मेहनत की कमाई से शराब खरीदते हैं। एमआरपी से ज्यादा में शराब बेची जा रही है। जब इसका विरोध करो तो ठेकेदार अभद्रता करता है। यह भी आरोप है कि ना तो चंदला की समस्याओं पर थाना प्रभारी ध्यान देते हैं और ना ही तहसीलदार, यहां तक कि शख्स द्वारा कहा जा रहा है कि विधायक यहां कभी आते नहीं और सांसद को कोई लेना-देना नहीं। ऐसे में नगर में भ्रष्टाचार भी चरम पर है।
3 of 3
अजीबोगरीब प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह अन्य तमाम तरीके की बातें करते हुए यह शख्स अपने आप को शराबियों का हितैषी बताते हुए शराब पीने वाले लोगों से एकजुट होकर तहसीलदार को बढ़े दामों को लेकर ज्ञापन देने की बात भी कर रहा है। इस अजीबोगरीब प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। प्रदर्शन करने वाले शख्स का नाम अशोक शुक्ला बताया जा रहा है जो चंदला निवासी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।