{"_id":"65858bf690d44119510fb49f","slug":"mp-news-former-cm-shivraj-performed-narmada-puja-in-amarkantak-dear-sisters-hugged-each-other-and-cried-2023-12-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: पूर्व सीएम शिवराज ने अमरकंटक में किया नर्मदा पूजन, लिपट-लिपट कर रोईं लाडली बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पूर्व सीएम शिवराज ने अमरकंटक में किया नर्मदा पूजन, लिपट-लिपट कर रोईं लाडली बहनें
Fri, 22 Dec 2023 06:45 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 22 Dec 2023 06:45 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय प्रवास पर अमरकंटक में हैं। उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ उद्गम स्थल पर मां नर्मदा का पूजन किया। शिवराज के आने की खबर लगते ही कई महिलाएं उनसे मिलने पहुंचीं। मुलाकात के दौरान वे रोने लगीं। शिवराज भी भावुक दिखे।
विज्ञापन
अमरकंटक में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ नर्मदापूजन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय प्रवास पर अमरकंटक में हैं। उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ उद्गम स्थल पर मां नर्मदा का पूजन किया। शिवराज के आने की खबर लगते ही कई महिलाएं उनसे मिलने पहुंचीं। मुलाकात के दौरान वे रोने लगीं। शिवराज भी भावुक दिखे।
अमरकंटक पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से लिपटकर रोई महिलाएं
- फोटो : सोशल मीडिया
सरकार हमारा संकल्प पत्र पूरा करेगी
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अनूपपुर में कहा, हमने जनता से विकास के वादे किए थे, वो सब पूरे होंगे। मैं अपेक्षा करता हूं कि सरकार हमारा संकल्प पत्र पूरा करेगी। मैं समय-समय पर सरकार का इस ओर ध्यान दिलाता रहूंगा। भाई और मामा के रिश्ते परमानेंट होते हैं। उनका पदों से कोई संबंध नहीं होता। शिवराज ने कहा कि मैंने भी जनता के बीच जाकर माता-बहनों से कुछ वादे किए थे। जो नई सरकार पूरा करेगी। हमने अमरकंटक में ही नर्मदा लोक बनाने की बात कही थी, वो भी पूरा होगा। सीएम डॉ. मोहन यादव और सरकार उसे पूरा करेगी। प्रदेश के सेवक होने के नाते जनता से मेरे रिश्ते भाई और मामा के हैं।
शंभूधारा में लगाया था पहला पौधा
बता दें कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शंभू धारा में ही 19 फरवरी 2021 को पहला पौधा लगाया था। इसी दिन यहीं हर रोज पौधारोपण का संकल्प लिया था। अब इस संकल्प को तीन साल से ज्यादा वक्त हो गया है। शिवराज द्वारा यहां लगाया पौधा सुरक्षित है। शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इसी वृक्ष के पास आम का पौधा लगाया। गौरतलब है कि शिवराज अब तक लगभग तीन हजार पौधे लगा चुके हैं। शिवराज के पौधारोपण अभियान में असंख्य सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों ने भी जनजागरूकता दिखाई है।

पू्र्व सीएम शिवराज ने मंदिरों में दर्शन भी किए।
- फोटो : सोशल मीडिया
जिंदगी भर चलेगा जिंदगी रोपने का अभियान
पौधारोपण के बाद शिवराज ने का कि प्रतिदिन पौधरोपण का अभियान लगातार जारी रहेगा। जिंदगी रोपने का मेरा अभियान जिंदगी भर चलता रहेगा। हर रोज तीन पेड़ लगाता हूं। पर्यावरण बचाना है तो भाषण से नहीं, हमको जमीन पर उतरकर काम करना पड़ेगा। चुनाव के दौरान मैंने भी जनता के बीच जाकर कई संकल्प व्यक्त किए थे, चाहे वह माता बहन और बेटियों के संबंध में हों, किसानों के संबंध में हों, भांजे-भांजियों के संबंध में हों विकास और बाकी कामों के संबंध में हों। ये संकल्प नई सरकार पूरे करेगी।
मां नर्मदा से मांगा था जीत का आशीर्वाद
शिवराज ने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव से पहले भी आया था और मां के चरणों में प्रार्थना की थी। प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाने के लिए, योजनाओं को ठीक ढंग से क्रियान्वित करने के लिए... मां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है। मैंने उसे समय संकल्प किया था कि मैं मां के चरणों में दोबारा आऊंगा। आज मां की पूजा अर्चना की चरणों में प्रणाम किया।