फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: पांच साल की बच्ची ने इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज कराया नाम, 44 देशों का किया भ्रमण

Tue, 02 Aug 2022 12:11 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ग्वालियर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 02 Aug 2022 12:11 PM IST
सार

सबसे पहले महज एक साल की उम्र में अपने माता पिता के साथ परेशानी समुद्री यात्रा की और यात्रा दुबई से भारत की थी। मर्चेंट नेवी में कैप्टन शाहिद रजा खान ने बताया कि महज 1 साल की उम्र मैं बेटी परिजा को यात्राएं कराना शुरू कर दिया।

 

विज्ञापन
5 year old girl from Gwalior india Book of Records by traveling 44 countries by sea
ग्वालियर की नन्ही परी ने 5 साल की उम्र में दुनिया घूमकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है - फोटो : amar ujala
जिस उम्र में बच्चे सही तरीके से चल और बोल नहीं पाते है उस उम्र में ग्वालियर की एक नन्ही परी ने अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है।ग्वालियर की रहने वाली नन्ही परी परिया खान ने महज 5 साल की उम्र में पूरी दुनिया घूम डाली।इसको लेकर नन्ही परिजा खान को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2022 के अवार्ड से नवाजा गया है।यह नन्ही परी 44 देश और 110 अंतरराष्ट्रीय शहरों की यात्रा कर चुकी है।इसके साथ ही भूमध्य रेखा, मध्य रेखा और अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा याम्योत्तर को पार कर चुकी है।


 
5 year old girl from Gwalior india Book of Records by traveling 44 countries by sea
डीवी सिटी के रहने शाहिद रजा खान की बेटी परिजा है। - फोटो : amar ujala
कहते हैं नन्ही उम्र सिर्फ खेल खेलने और सीखने के लिए होती है लेकिन इस नन्ही उम्र में कई ऐसे नन्हे बच्चे होते हैं जो कुछ अलग कर गुजरते हैं।ऐसा ही कर दिखाया है ग्वालियर की रहने वाली परिजा खान ने... ग्वालियर शहर की डीवी सिटी में रहने वाले शाहिद रजा खान मर्चेंट नेवी में कैप्टन है और कैप्टन शाहिद रजा की 5 साल की बेटी परिजा है।इस नन्ही परिजा का जन्म 16 नवंबर 2016 को हुआ था। और जन्म के 1 साल बाद यह परिजा खान अपने माता-पिता के साथ दुनिया की सैर करने के लिए उड़ान भरने लगी।

 
5 year old girl from Gwalior india Book of Records by traveling 44 countries by sea
एक साल की उम्र में माता पिता के साथ दुबई से भारत की यात्रा की - फोटो : amar ujala
सबसे पहले महज एक साल की उम्र में अपने माता पिता के साथ परेशानी समुद्री यात्रा की और यात्रा दुबई से भारत की थी। मर्चेंट नेवी में कैप्टन शाहिद रजा खान ने बताया कि महज 1 साल की उम्र मैं उन्होंने अपनी बेटी परिजा को यात्राएं कराना शुरू कर दिया।परिजा के पिता ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी है और लगातार उनके ट्रांसफर होते रहते हैं इस दौरान वह अपनी बेटी को भी साथ में यात्राएं करते रहे। इस जन्म 3 साल में परिजा ने 44 देश और 110 अंतरराष्ट्रीय शहरों की यात्रा कर ली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 year old girl from Gwalior india Book of Records by traveling 44 countries by sea
3 साल में परिजा ने 44 देश और 110 अंतरराष्ट्रीय शहरों की यात्रा कर ली है - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया किस समुंद्र यात्रा के साथ-साथ महासागर जिसमें अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर, भूमध्य सागर, हिंदू महासागर, ताइवान सागर, पनामा नहर को पार किया। जब नन्ही परी परिजा के पिता शाहिद खान ने इसकी जानकारी अपने विभाग और मित्रों को दी तो उसके बाद पिता ने इस नन्ही परी की उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। 


 
विज्ञापन
5 year old girl from Gwalior india Book of Records by traveling 44 countries by sea
पिता ने इस नन्ही परी की उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया - फोटो : amar ujala
उसके बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की अधिकारी इसकी जांच पड़ताल की और उसके बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने नन्ही परी परिजा को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का खिताब दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed