फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ साल की वागीशा ने पांच घंटे आठ मिनट तक लगातार डांस कर किया हैरान, बन सकता है विश्व रिकॉर्ड

Mon, 08 Jul 2019 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Jul 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
Vagisha Pant danced for world record in lucknow
वागीशा पंत - फोटो : अमर उजाला

विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए आठ वर्षीय बाल नृत्यांगना वागीशा पंत ने रविवार को पांच घंटे आठ मिनट तक लगातार लोकनृत्य किया। लखनऊ के अलीगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में बाल नृत्यांगना ने दोपहर 12 बजकर तीन मिनट पर डांस शुरू किया और शाम 5 बजकर 11 मिनट तक किया।

Vagisha Pant danced for world record in lucknow
वागीशा पंत - फोटो : अमर उजाला
पांच घंटे आठ मिनट तक लोकगीताें पर नृत्य करने वाली वागीशा पंत ने शहर की सबसे छोटी बाल नृत्यांगना का ऐसा पहला रिकॉर्ड बनाया। बाल नृत्यांगना ने बताया कि उसका उद्देश्य नृत्य के जरिये बच्चों और युवाओं को लोकगीतों और लोकनृत्यों से जोड़े रखना है। यह रिकॉर्ड मान्यता के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेजा जाएगा।
 
Vagisha Pant danced for world record in lucknow
वागीशा पंत - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह के अलावा एसआर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन पवन सिंह चैहान, मनोज कुमार, बृजेन्द्र बहादुर मौर्य, अंजली फिल्म प्रोडक्शन से अंजली पांडेय, अरुण प्रताप सिंह, संजय जैन, कीर्ति पंत, मोहित कुमार श्रीवास्तव, स्वाति जैन व डॉ. अमित सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन सृजन फाउंडेशन की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vagisha Pant danced for world record in lucknow
वागीशा पंत - फोटो : अमर उजाला
हासिल कर चुकी हैं कई सम्मान
2014 से डांस कॅरिअर की शुरुआत करने वाली वागीशा पंत ने अब तक 380 से अधिक स्टेज शो किए हैं। फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं। इसके अलावा विभिन्न महोत्सव व डॉक्यूमेंट्रीज में भी उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं।
विज्ञापन
Vagisha Pant danced for world record in lucknow
वागीशा पंत - फोटो : अमर उजाला

वागीशा, नहुष ग्राम सेवा समिति एवं विनायक ग्रामोद्योग संस्थान की ब्रांड एंबेस्डर भी है। उन्हें प्रगति पर्यावरण की तरफ  से बाल प्रतिभा रत्न सम्मान व ध्रुव स्टार अवॉर्ड 2018 से भी नवाजा जा चुका है। वागीशा भरतनाट्यम वेस्टर्न एवं कुमाऊंनी में भी परफॉर्म करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed