{"_id":"5d2301eb8ebc3e6cfb086c2f","slug":"vagisha-pant-danced-for-world-record-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आठ साल की वागीशा ने पांच घंटे आठ मिनट तक लगातार डांस कर किया हैरान, बन सकता है विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
आठ साल की वागीशा ने पांच घंटे आठ मिनट तक लगातार डांस कर किया हैरान, बन सकता है विश्व रिकॉर्ड
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वागीशा पंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए आठ वर्षीय बाल नृत्यांगना वागीशा पंत ने रविवार को पांच घंटे आठ मिनट तक लगातार लोकनृत्य किया। लखनऊ के अलीगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में बाल नृत्यांगना ने दोपहर 12 बजकर तीन मिनट पर डांस शुरू किया और शाम 5 बजकर 11 मिनट तक किया।
2 of 5
वागीशा पंत
- फोटो : अमर उजाला
पांच घंटे आठ मिनट तक लोकगीताें पर नृत्य करने वाली वागीशा पंत ने शहर की सबसे छोटी बाल नृत्यांगना का ऐसा पहला रिकॉर्ड बनाया। बाल नृत्यांगना ने बताया कि उसका उद्देश्य नृत्य के जरिये बच्चों और युवाओं को लोकगीतों और लोकनृत्यों से जोड़े रखना है। यह रिकॉर्ड मान्यता के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेजा जाएगा।
3 of 5
वागीशा पंत
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह के अलावा एसआर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन पवन सिंह चैहान, मनोज कुमार, बृजेन्द्र बहादुर मौर्य, अंजली फिल्म प्रोडक्शन से अंजली पांडेय, अरुण प्रताप सिंह, संजय जैन, कीर्ति पंत, मोहित कुमार श्रीवास्तव, स्वाति जैन व डॉ. अमित सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन सृजन फाउंडेशन की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वागीशा पंत
- फोटो : अमर उजाला
हासिल कर चुकी हैं कई सम्मान
2014 से डांस कॅरिअर की शुरुआत करने वाली वागीशा पंत ने अब तक 380 से अधिक स्टेज शो किए हैं। फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं। इसके अलावा विभिन्न महोत्सव व डॉक्यूमेंट्रीज में भी उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वागीशा पंत
- फोटो : अमर उजाला
वागीशा, नहुष ग्राम सेवा समिति एवं विनायक ग्रामोद्योग संस्थान की ब्रांड एंबेस्डर भी है। उन्हें प्रगति पर्यावरण की तरफ से बाल प्रतिभा रत्न सम्मान व ध्रुव स्टार अवॉर्ड 2018 से भी नवाजा जा चुका है। वागीशा भरतनाट्यम वेस्टर्न एवं कुमाऊंनी में भी परफॉर्म करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।