फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ अलग ही था इन अफसर का अंदाज, विश्वास जीतकर फैलाया नेटवर्क, गलती पर माफी मांगकर हैरत में डाला

Mon, 04 Nov 2019 04:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 04 Nov 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
UP News: know about PPS habibul hasan
पीपीएस हबीबुल हसन - फोटो : amar ujala

लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। इनमें हबीबुल हसन की अलग पहचान है। कवि होने के नाते बातचीत में मधुरता और इंसानियत से उन्होंने लोगों का विश्वास जीतकर पूरे जिले में नेटवर्क फैलाया। राजधानी में पुलिस उपाधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर लंबी तैनाती रही। 

UP News: know about PPS habibul hasan
पीपीएस हबीबुल हसन - फोटो : amar ujala

करीब 15 साल पहले सीओ बाजार खाला के पद पर तैनाती के दौरान हबीबुल हसन की बातचीत के लखनवी अंदाज से लोग उनसे जुड़ने लगे। अपराधियों पर कार्रवाई के वक्त सख्त पुलिस अफसर और कवि होने के नाते नागरिकों से बातचीत में मधुरता उनकी पहचान बनने लगी। कुछ ही दिनों में लोग बेझिझक गोपनीय सूचना देने लगे। पारा क्षेत्र से लापता युवक की तलाश में पुलिस हार मान चुकी थी। नागरिकों से सीधे जुड़े हबीबुल हसन को पता चला कि युवक की हत्या कर शव दफनाने के बाद उस पर कमरे का निर्माण कराया जा चुका है। मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर मौके पर पहुंचे। फर्श तोड़कर गड्ढा खोदा गया तो युवक का कंकाल मिला।

UP News: know about PPS habibul hasan
पीपीएस हबीबुल हसन - फोटो : amar ujala

इस खुलासे से आला अफसर उनके नेटवर्क की सराहना करने लगे। बाजार खाला में फोटोग्राफर की गला रेतकर हत्या के चंद घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी से चर्चित हुए। माज हत्याकांड में क्राइम ब्रांच के निरीक्षक संजय राय को सलाखों के पीछे भेजने में अहम भूमिका निभाई। निवेशकों के पांच सौ करोड़ हड़पने के आरोपी मैग्नम इंफ्रा कंपनी के संचालकों पर 72 मुकदमे दर्ज कराने के साथ विवेचना पर सीधी नजर रखी। आरोपियों से साठगांठ किए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। उससे मिलकर खेद जताने की ठानी, लेकिन कुछ दिनों बाद तबादला हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: know about PPS habibul hasan
पीपीएस हबीबुल हसन - फोटो : amar ujala

गलती पर माफी मांगकर हैरत में डाला
पुराने शहर में दो पक्षों के बीच बवाल से कानून व्यवस्था छिन्नभिन्न होती देख हबीबुल हसन ने पुलिस व पीएसी को साथ लेकर धरपकड़ शुरू की। पता चला कि एक परिवार के बच्चों के कारण बवाल हुआ। गुस्साए हबीबुल हसन ने बच्चों के पिता को हिरासत में लेकर काफी कुछ कह डाला। हालात सामान्य होने पर हबीबुल हसन को बच्चों के पिता से किया गया व्यवहार कचोटता रहा।

विज्ञापन
UP News: know about PPS habibul hasan
पीपीएस हबीबुल हसन - फोटो : amar ujala
राजधानी में दोबारा तैनाती होने पर उन्होंने उस व्यक्ति को ढूंढ निकाला। अनेक लोगों की मौजूदगी में सामना होते ही हबीबुल हसन ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। अपमान को भुला चुका व्यक्ति हैरत में था। रो पड़ा। बात फैलते ही हर वर्ग के लोग हबीबुल हसन की इंसानियत की सराहना करने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed