फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किशोरी ने डूब रहे बालक को जान जोखिम में डालकर बचाया, कलश में जल भरते समय हुआ हादसा

Tue, 21 Aug 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Aug 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
girl saved boy in bahraich
किशोरी को बचाने वाली रेशमा - फोटो : amarujala
बहराइच में कलश पूजन के लिए श्रद्धालु सोमवार दोपहर जल लेने सरयू नदी के भंगहाघाट पार आए थे। तभी एक बालक व किशोर नदी की धारा में बहने लगे। तट पर खड़ी किशोरी ने जान जोखिम में डालकर एक किशोर को बचा लिया। जबकि एक अन्य किशोर तेज बहाव में बह गया। 
girl saved boy in bahraich
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amarujala
हुजूरपुर थाना अंतर्गत खरगापुर गांव में भागवत कथा का आयोजन था। सोमवार को गांव के महिलाएं व पुरुष कलश लेकर सरयू नदी का पवित्र जल लेने भंगहाघाट के तट पर गए थे। दोपहर में जब लोग कलश भर रहे थे, तभी शिवम (14) व उसका दोस्त सुनील कुमार (12) नदी के तेज बहाव में बीच धारा में पहुंचकर डूबने लगे। 
girl saved boy in bahraich
रोते बिलखते परिवारीजन - फोटो : amarujala
चीख पुकार सुनकर तट पर कलश भर रही खरगापुर निवासी 13 वर्षीय किशोरी रेशमा ने नदी में छलांग लगा दी। वह डूब रहे सुनील का बाल पकड़कर तैरते हुए नदी के तट पर ले आई। वहीं शिवम को तेज बहाव में काफी आगे निकल जाने के कारण बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl saved boy in bahraich
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amarujala
एसएसआई विद्यासागर ने बताया कि रेशमा ने बहादुरी दिखाते हुए बालक की जिंदगी बचायी है। 
विज्ञापन
girl saved boy in bahraich
रोते बिलखते परिवारीजन - फोटो : amarujala
किशोरी को वीरता पुरस्कार दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed