फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिरः अब 70 नहीं 108 एकड़ में होगा राम जन्मभूमि परिसर का विस्तार, ट्रस्ट ने खरीदी 7,285 वर्ग फुट जमीन

Thu, 04 Mar 2021 10:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, लखनऊ
पीटीआई, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 04 Mar 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya ram mandir janmabhoomi trust buys 7285 square foot land to expand temple campus land upto 108 acre instead of 70 acres
राममंदिर का भव्य विग्रह - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर परिसर का विस्तार 70 एकड़ से बढ़ाकर 108 एकड़ करने की योजना के तहत ‘राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ने राम जन्मभूमि परिसर के पास 7,285 वर्ग फुट जमीन खरीदी है। ट्रस्ट के एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर में भव्य मंदिर का निर्माण कर रहे ट्रस्ट ने 7,285 वर्ग फुट जमीन की खरीद के लिए 1,373 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से एक करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

Ayodhya ram mandir janmabhoomi trust buys 7285 square foot land to expand temple campus land upto 108 acre instead of 70 acres
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

न्यासी अनिल मिश्रा ने पीटीआई से कहा, ‘हमने यह जमीन खरीदी है क्योंकि राम मंदिर निर्माण के लिए हमें और जगह चाहिए थी।’ ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई यह जमीन अशरफी भवन के पास स्थित है। फैजाबाद के उप-पंजीयक एसबी सिंह ने बताया कि जमीन के मालिक दीप नरैन ने ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के पक्ष में 7,285 वर्ग फुट भूमि की रजिस्ट्री के दस्तावेजों पर 20 फरवरी को हस्ताक्षर किए। मिश्रा और अपना दल के विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने गवाह के तौर पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

Ayodhya ram mandir janmabhoomi trust buys 7285 square foot land to expand temple campus land upto 108 acre instead of 70 acres
ram mandir - फोटो : अमर उजाला

फैजाबाद के उप-पंजीयक एसबी सिंह के कार्यालय में ही यह रजिस्ट्री की गई। तिवारी ने कहा, ‘राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा पहली बार जमीन खरीदने की प्रक्रिया का हिस्सा बन भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।’ सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट की योजना अभी और जमीन खरीदने की है। राम मंदिर परिसर के पास स्थित मंदिरों, मकानों और खाली मैदानों के मालिकों से इस संबंध में बातचीत जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya ram mandir janmabhoomi trust buys 7285 square foot land to expand temple campus land upto 108 acre instead of 70 acres
ram mandir - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया कि ट्रस्ट विस्तारित भव्य मंदिर परिसर का निर्माण 108 एकड़ में करना चाहता है और इसके लिए उसे अभी 14,30,195 वर्ग फुट जमीन और खरीदनी होगी। गौरतलब है कि मुख्य मंदिर का निर्माण पांच एकड़ जमीन पर किया जाएगा और बाकी जमीन पर संग्रहालय और पुस्तकालय आदि जैसे केन्द्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Ayodhya ram mandir janmabhoomi trust buys 7285 square foot land to expand temple campus land upto 108 acre instead of 70 acres
राम मंदिर परिसर का प्रस्तावित मॉडल - फोटो : अमर उजाला
दो फोरलेन सड़क व टूरिस्ट कांपलेक्स की प्लानिंग करेगी ग्लोबल कंपनी
रामनगरी को आध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में विकसित करने के लिए चयनित कंसलटेंट कंपनी एलई एसोसिएट्स दो प्रमुख फोरलेन व टूरिस्ट कॉम्पलेक्स का डीपीआर बनाने का कार्य करेगी। इसमेें पूर्व में स्वीकृत फोरलेन सहादतगंज-नयाघाट मार्ग व शृंगार घाट से हनुुमानगढ़ी मार्ग का डीपीआर बदलने की संभावना है। इसमें सड़कों की लंबाई व चौड़ाई पूर्व में स्वीकृत योजना के अनुसार ही होगी लेकिन योजना का नया डीपीआर कंसटेंट कंपनी बनाएगी। साथ ही अयोध्या में एक टूरिस्ट कॉम्पलेक्स बनाए जाने का डीपीआर भी तैयार किया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अयोध्या विकास प्राधिकरण को पत्र भेज कर एक सप्ताह तीनों डीपीआर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed