{"_id":"5d56923b8ebc3e89823a3bd9","slug":"anger-is-harmful-for-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आप को भी आता है गुस्सा तो इन नियमों को करें फॉलो, होगा फायदेमंद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
आप को भी आता है गुस्सा तो इन नियमों को करें फॉलो, होगा फायदेमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 16 Aug 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी को भी गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन इसके कारण कई बार हम अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। ऐसे मेंक्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। कई बार गुस्से पर नियंत्रण से संबंधों में दरार आने से भी बचाई जा सकती है। गुस्से पर कैसे करें नियंत्रण बता रही हैं मनोवैज्ञानिक डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव।
आपको छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता है तो इसका अर्थ है कि कोई न कोई कारण जरूरी है, जिसे आप ढूंढ नहीं पा रहे हैं। जरूरी है कि गुस्सा क्यों आता है, इसका कारण ढूंढें। पहले जब आपने गुस्सा किया था तो उससे क्या-क्या नुकसान हुआ? किसी का दिल दुखा था? किसी से संबंध खराब हुए थे क्या? इन बातों पर शांत मन से विचार करें।
3 of 5
anger
अगली बार जब आपको गुस्सा आएगा तो आप खुद के आवेश पर नियंत्रण कर पाएंगे। अपनी इच्छा को प्रबल करें। दृढ़ निश्चय करें कि कुछ भी हो जाए गुस्सा नहीं करेंगे। जिन कारणों पर आपको गुस्सा आता है, समझने की कोशिश करें और परिस्थितियों में सामंजस्य बैठाने की कोशिश करें। माफ करना और माफी मांगना सीखिए, इससे गुस्सा कम आएगा और आया तो काबू कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
व्यायाम है फायदेमंद
गुस्से को कम करने के लिए आप व्यायाम भी कर सकते हैं या फिर गहरी सांस लें या 1 से 10 तक गिनें। प्रतिदिन घूमने, व्यायाम करने, डांस करने, कोई गेम खेलने जैसी एक्टिविटीज में हिस्सा लें। खुशी गुस्से को दूर करती है, इसलिए अधिक से अधिक खुश रहने की आदत डालें। गुस्सा रोकने के लिए आवश्यक है कि ध्यान कहीं और लगाएं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जब गुस्सा आ रहा हो तो उस जगह से चले जाएं। वहां रहेंगे तो गुस्सा और बढ़ेगा। वहां से चले जाने पर ध्यान झगड़े से हट जाएगा। गुस्से में कदम उठाने के बाद उसके परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं। इसलिए गुस्से में कुछ करने से पहले बाद में होने वाले परिणामों के बारे में सोचने की कोशिश करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।