फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के पहले कर्नल 'जैग' कपल बन लखनऊ का नाम रोशन करेंगे अनु-अमित, बधाई देने वालों का लगा तांता

Thu, 05 Mar 2020 04:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Mar 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
amit kumar and anu dogra will become first Colonel jag couple of country
कर्नल अमित कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल अनु डोगरा - फोटो : अमर उजाला
लेफ्टिनेंट कर्नल अनु डोगरा जल्द कर्नल बन जाएंगी। इसके बाद वह और उनके पति डालीगंज निवासी कर्नल अमित कुमार देश की सशस्त्र सेनाओं के पहले कर्नल जैग (जज एडवोकेट जनरल ब्रांच) कपल बन जाएंगे। कर्नल अमित कुमार वह आर्मी अफसर हैं, जिन्होंने 356 सैन्यकर्मियों के आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट (एफ्स्पा) को लेकर उच्चतम न्यायालय में दायर पिटीशन की ड्राफ्टिंग की थी।

amit kumar and anu dogra will become first Colonel jag couple of country
कर्नल अमित कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल अनु डोगरा - फोटो : अमर उजाला
कर्नल अमित कुमार व लेफ्टिनेंट कर्नल अनु डोगरा को बधाई देने वालों का तांता बुधवार को सोशल मीडिया पर लगा रहा। अमित कुमार ने शिया कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। वह यहां वाइस प्रेसीडेंट भी रह चुके हैं।
amit kumar and anu dogra will become first Colonel jag couple of country
कर्नल अमित कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल अनु डोगरा - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2000 में वह सिख लाइट इंफैंट्री पहुंचे और परीक्षा देकर जैग ब्रांच में आ गए, जहां सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, अनु ने पुणे के सिम्बॉसिस लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। दोनों की वर्ष 2008 में शादी हुई। जल्द ही उनका प्रमोशन होने वाला है और वह कर्नल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
amit kumar and anu dogra will become first Colonel jag couple of country
कर्नल अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के सोफिया में मेजर आदित्य के मामले में भी उन्होंने कर्नल अमित कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में लिटिगेशन लगाकर सहायता की थी।
 
विज्ञापन
amit kumar and anu dogra will become first Colonel jag couple of country
अनु डोगरा - फोटो : अमर उजाला
जैग को समझें: सेना, नौसेना व वायुसेना यानी सशस्त्र सेनाओं में आर्मी एक्ट के अंतर्गत होने वाली कार्रवाईयों को जज एडवोकेट जनरल ब्रांच (जैग) देखती है। इसमें कार्यरत सैन्याधिकारी जज इन यूनीफॉर्म होते हैं, जो चार्जेज, चार्जशीट आदि के वे सभी काम देखते हैं, जो सिविल में न्यायपालिका के न्यायाधीश करते हैं। कर्नल अमित कुमार व लेफ्टिनेंट कर्नल अनु डोगरा इसी जैग में सेवाएं दे रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed