फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: पैंट या जींस में दिखती हैं मोटी जांघें? इन योगासनों के अभ्यास से जल्द घट जाएगी चर्बी

Sat, 02 Mar 2024 11:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 02 Mar 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Yoga To Reduce Thigh Fat Burning Weight Loss Yoga poses in Hindi
Yoga - फोटो : Istock

Yoga To Reduce Thigh Fat : अधिकतर बैठे-बैठे काम करने और शारीरिक गतिविधि कम होने के कारण शरीर में अतिरिक्त वसा बढ़ जाता है। दिनभर डेस्क वर्क की वजह से शरीर का निचला भाग कमजोर होने लगता है। जांघों और कूल्हों में अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है। इस कारण शरीर के ऊपरी हिस्से की तुलना में निचले भाग की चर्बी अधिक बढ़ जाती है और शरीर भारी भरकम दिखने लगता है।



व्यायाम या योगाभ्यास से मोटापा या शरीर की चर्बी को कम किया जा सकता है। हालांकि अक्सर लोगों को पता नहीं होता कि उनके शरीर के मुताबिक कौन सा व्यायाम या योग किया जाना चाहिए। अगर आप मोटी जांघों की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो ऐसे योग करें जो शरीर के निचले हिस्से की अतिरिक्त चर्बी कम करने में असरदार हों।

कूल्हों और जांघों को टोन्ड करने के लिए चेयर पोज, स्काउट्स, माउंटेन पोज और स्टैंडिंग बैलेंस फायदेमंद है। अगली स्लाइड्स में जानिए मोटी जांघों को पतला और टोन्ड करने के लिए योग।

Yoga To Reduce Thigh Fat Burning Weight Loss Yoga poses in Hindi
Chair Pose - फोटो : pexel

उत्कटासन

उत्कटासन को चेयर पोज कहते हैं। इस आसन के अभ्यास के लिए दोनों पैरों के बीच थोड़ी जगह बनाकर खड़े हो जाएं और हाथों को सामने की ओर फैलाते हुए हथेलियों को नमस्ते मुद्रा में मिलाएं। अब बाजुओं को ऊपर उठाते हुए घुटनों को मोड़ते हुए पेल्विक नीचे करें। अब टखने और घुटनों को सीधा रखते हुए नमस्कार मुद्रा में आ जाएं और रीढ़ सीधी रखें।

Yoga To Reduce Thigh Fat Burning Weight Loss Yoga poses in Hindi
एकपादासन - फोटो : istock

एकपादासन

मोटी जांघों को पतला करने के लिए पैरों के बीच दूरी बनाते हुए सीधे खड़े हो जाएं। अब बाजुओं को ऊपर उठाते हुए हथेलियों को प्रणाम मुद्रा में मिलाएं। पीठ को सीधा रखते हुए सांस छोड़ें और शरीर को फर्श के समानांतर होने तक मोड़ें। इस दौरान बाजुओं को कानों के पास रखते हुए धीरे-धीरे पीठ ऊपर उठाएं। फिर दाएं पैर, पेल्विक, ऊपरी शरीर और हाथ को सीधा रखते हुए ऊपर की ओर उठाएं। फर्श पर नजर केंद्रित करते हुए बैलेंस बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga To Reduce Thigh Fat Burning Weight Loss Yoga poses in Hindi
वृक्षासन योग - फोटो : istock

वृक्षासन

इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर दाएं पैर को फर्श से उठाएं और बाएं पैर पर शरीर का वजन रखते हुए संतुलन बनाएं। अब दाएं पैर को भीतरी जांघ पर रखते हुए हथेलियों से सहारा दें। प्रणाम मुद्रा में आते हुए आसमान में हाथों को ले जाएं। कुछ देर इसी योग को दोहराएं।

विज्ञापन
Yoga To Reduce Thigh Fat Burning Weight Loss Yoga poses in Hindi
Hamsasana - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed