फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योगासन: स्ट्रोक के खतरे से रहना है सुरक्षित तो यह चार योगासन हैं सबसे बेहतर विकल्प

Tue, 23 Nov 2021 11:27 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 23 Nov 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
yoga to prevent brain stroke, all you need to know
स्ट्रोक से बचाव के उपाय - फोटो : Pixabay

जीवन में बढ़ रहे तनाव, जीवनशैली और आहार की गड़बड़ी के कारण तमाम तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है। स्ट्रोक की बढ़ती समस्या को इसी का एक कारण माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क के किसी हिस्से को ऑक्सीजन युक्त रक्त की निरंतर आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। आमतौर पर ऐसी स्थिति मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति करने वाले वाहिकाओं में रुकावट के कारण होती है। स्ट्रोक की समस्या कई स्थितियों में जानलेवा भी हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली में बदलाव करके इस तरह की समस्या के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके लिए दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करना लाभदायक हो सकता है। योग के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य में सुधार और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए ऐसे कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं। 

yoga to prevent brain stroke, all you need to know
प्राणायाम करने के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

कपालभाति प्राणायाम
प्राणायाम का अभ्यास करना मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सबसे आवश्यक माना जाता है। इसमें भी कपालभाति प्राणायाम को विशेष लाभदायक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्ट्रोक के खतरे से बचे रहने या स्ट्रोक के शिकार लोगों के लिए रोजाना यह योगाभ्यास बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं का स्वस्थ बनाए रखने के साथ रक्त के संचार को बढ़ावा देता है। 

yoga to prevent brain stroke, all you need to know
भुजंगासन योग के लाभ - फोटो : Istock

भुजंगासन
भुजंगासन या कोबरा पोज उन अभ्यासों में से एक है जो मस्तिष्क के कार्यों को ठीक बनाए रखने में मदद करती हैं। मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने और रक्त के संचार को बढ़ाने में इस योगासन को विशेष लाभदायक माना जाता है। याददाश्त से संबंधित दिक्कतों के लिए भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ भुजंगासन के अभ्यास की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga to prevent brain stroke, all you need to know
ताड़ासन के फायदे - फोटो : iStock
ताड़ासन
ताड़ासन या माउंटेन पोज, शरीर की सभी मांसपेशियों को फैलाती है। मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी इस योग के नियमित अभ्यास को लाभदायक माना जाता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले एकदम सीधे खड़े हो जाएं, हाथों को एकदम सीधा रखें। गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और उंगलियों को आपस में जोड़ते हुए स्ट्रेच करें। शरीर का भार पैर की उंगलियों पर रखें। कुछ सेकेंड्स के लिए इस स्थिति में रहें।
विज्ञापन
yoga to prevent brain stroke, all you need to know
धनुरासन करने के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : social media

धनुरासन
अग्न्याशय सहित पेट की तमाम समस्याओं के खतरे को कम करने के साथ धनुरासन का अभ्यास मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में भी लाभदायक माना जाता है। स्ट्रोक के खतरे से खुद को सुरक्षित रखने के लिए धनुरासन का नियमित अभ्यास करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले आपको पेट के बल लेटना है और अपने घुटनों को अपने कूल्हों की ओर मोड़ना है। अब अपने हाथों से अपने टखनों को पकड़ें। अब अपने पैरों और बाजुओं को जितना हो सके ऊपर उठाएं और अपना चेहरा ऊपर रखें। जब तक आप कर सकते हैं तब तक इस मुद्रा में बने रहने का प्रयास करें।



------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed