Yoga To Improve Sleep Quality: रात में अच्छी नींद न आना एक आम समस्या बन गई है। अनिद्रा के कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव, गलत दिनचर्या, खानपान, या शारीरिक गतिविधियों की कमी होना। नींद की समस्या को दूर करने के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाकर राहत महसूस की जा सकती है। अनिद्रा से बचने के लिए सोने से एक घंटे पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप से दूर रहें। रात में हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग करें। इसके अलावा गर्म दूध या हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। नींद की समस्या रात में भारी भोजन के कारण भी होती है। इसलिए डिनर में हल्का खाना ही खाएं। एक निश्चित समय पर सोने और जागने की आदत डालें।
Yoga Tips: क्योंं नहीं आती है रात में नींद, जानकर इन योगासनों से पाएं अनिद्रा की समस्या से राहत
अगर आपको भी रात में नींद नहीं आती, तो इन योगासनों और प्राणायाम को अपनाकर चैन की नींद लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिद्रा दूर करने वाले प्रभावी योगासन
बालासन
यह आसन दिमाग को शांत करता है तनाव को कम करने में मदद करता है। बालासन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठकर हाथों को आगे की ओर फैलाकर झुकें। माथे को ज़मीन से लगाकर गहरी सांस लें। 1-2 मिनट इसी मुद्रा में रहें।
शवासन
यह आसन गहरी विश्रांति देता है और नींद की गुणवत्ता सुधारता है। शवासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेट जाएं और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दें। धीरे-धीरे सांस लें और मन को शांत करें। 5-10 मिनट तक इस मुद्रा में रहें।
विपरीत करणी
यह आसन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और दिमाग को आराम देता है।विपरीत करणी आसन के अभ्यास के लिए दीवार के पास लेटकर पैरों को ऊपर रखें। हाथों को साइड में रखें और गहरी सांस लें। 5-10 मिनट तक इसी मुद्रा में रहें।
सुप्त बद्ध कोणासन
यह योगासन नर्वस सिस्टम को शांत करता है और अनिद्रा को दूर करता है। इस आसन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को मोड़कर तलवों को आपस में जोड़ें। हाथों को रिलैक्स स्थिति में रखें और गहरी सांस लें। 5-10 मिनट तक करें।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।