Yoga To Cure Slip Disc Problem : कमर और पीठ में दर्द सामान्य है लेकिन कई बार दर्द असहनीय हो जाता है। घंटों गलत पोस्चर में बैठने, गलत लाइफस्टाइल और खानपान के कारण स्लिप डिस्क की शिकायत हो जाती है। स्लिप डिस्क रीढ़ की हड्डी में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी स्थिति है, जो सामान्यतः हड्डियों में खराबी और चोट लगने से हो सकती है।
Yoga Tips: स्लिप डिस्क की समस्या से हैं परेशान, इन चार योगासनों से मिलेगी राहत
शवासन
इस आसन को किसी भी योग के अभ्यास के बाद सबसे आखिर में किया जाता है। यह एक कठिन आसन है, जिसे अभ्यास के साथ ठीक तरीके से किया जा सकता है। शवासन के अभ्यास से शरीर और आंतरिक ऊर्जा बेहतर बनती है। स्लिप डिस्क की वजह से होने वाले दर्द को कम करने के लिए शवासन का अभ्यास कर सकते हैं।
भुजंगासन
भुजंगासन से रीढ़ की ऊपरी हड्डियों पर दबाव पड़ता है। इस योगासन में शरीर का आकार फन उठाए सांप जैसा होता है। कमर दर्द से राहत और शरीर को लचीला बनाने के लिए भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं।
उष्ट्रासन
रीढ़ की हड्डी की समस्याओं को दूर करने के लिए उष्ट्रासन का अभ्यास असरदार है। इस आसन में शरीर ऊंट की मुद्रा में होता है। आसन को करने के लिए शरीर को पीछे की तरफ झुकाया जाता है। दबाव के कारण रीढ़ की हड्डी की समस्याएं दूर होती हैं।
शलभासन
शलभासन के अभ्यास से स्लिप डिस्क और कमर दर्द से राहत मिलती है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेटकर रीढ़ की हड्डी को मोड़ा जाता है। आसन को सही तरीके से करने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
-------------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।