फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग करना अच्छी बात, पर करते समय अगर की ये गलतियां तो पड़ सकती हैं भारी

Tue, 28 Nov 2023 02:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 28 Nov 2023 02:02 PM IST
विज्ञापन
Yoga Tips What mistakes should not be made while doing yoga
योग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

हम खुद को स्वस्थ रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते। अच्छा आहार लेते हैं, जिम जाते हैं, सुबह जल्दी उठते हैं और रात को समय पर सोते हैं और योग भी करते हैं आदि। बात अगर योग की करें, तो बीते कुछ सालों में योग के प्रति लोगों की रूचि काफी बड़ी है। जहां एक तरफ कई लोग अपने घरों पर ही योग करते हैं, तो कई लोग योगा टीचर से योग करना सीखते हैं। वहीं, योग करने से हमारे शरीर को लाभ भी मिलता है और हमारा शरीर फिट रहता है। वहीं, इन सबके बीच अगर आप योग करना शुरू कर रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं योगासन करते समय कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए...

Yoga Tips What mistakes should not be made while doing yoga
योग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

योग करने वाले इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • योग करने का एक समय होता है। दोपहर या रात के समय योग नहीं करना चाहिए। दरअसल, योग करने का सबसे सही समय ब्रह्म मुहूर्त को माना जाता है क्योंकि इस समय एक तो नींद लेने के बाद शरीर काफी रिलेक्स होता है और दूसरा पेट भी हल्का होता है। इसलिए समय का ध्यान रखना चाहिए।
Yoga Tips What mistakes should not be made while doing yoga
योग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • आप अगर योग कर रहे हैं, तो ध्यान रखें की इस दौरान पानी पिएं। योग करते समय शरीर में धीरे-धीरे उष्मा का स्तर बढ़ता है। ऐसे में अगर कोई ठंडे पानी का सेवन कर ले, तो उष्मा के स्तर में तेजी से गिरावट हो सकती है। साथ ही इससे एलर्जी, जुकाम और कफ की समस्या हो सकती है। इसलिए योग करने के 15 मिनट बाद ही पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips What mistakes should not be made while doing yoga
योग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3 

  • कई लोग सोचते हैं कि हमने आज योग कर लिया, तो हमें इसका लाभ कल से ही मिलने लगेगा। ऐसे में वो कुछ दिन योग करने के बाद सोचते हैं कि इसका कुछ फायदा नहीं हो रहा और वे योग करना छोड़ देते हैं। जबकि योग का असर धीरे-धीरे करके और लंबे समय तक दिखाई देता है।
विज्ञापन
Yoga Tips What mistakes should not be made while doing yoga
योग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 4

  • कई लोग योग तो करते हैं, लेकिन जल्दबाजी में। जबकि, ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, योग से आपको मानसिक तौर पर जुड़ना पड़ता है। योग करते वक्त पूरा समय दें और पूरी चेतना के साथ इसका अभ्यास करें। इसके बाद ही आपको पूरी तरह इसका लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed