फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: पैंट या जींस में दिखती है मोटी जांघें? चर्बी घटाने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास

Tue, 06 Aug 2024 09:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 06 Aug 2024 09:36 AM IST
सार

यहां कूल्हों और जांघों को टोन्ड करने वाले योगासनों के बारे में बताया गया है। शरीर के निचले हिस्से के मोटापे को कम करने के लिए यहां बताएं योगासनों का अभ्यास करें।

विज्ञापन
Yoga Tips To Reduce Thigh Fat Burning Weight Loss Yoga Poses in hindi
योगासन - फोटो : istock

Yoga Tips To Reduce Thigh Fat: शारीरिक गतिविधि कम होने और अधिकतर बैठे-बैठे काम करने के कारण शरीर में अतिरिक्त वसा बढ़ जाती है। दफ्तर में डेस्क वर्क अधिक होने से शरीर का निचला भाग भारी होने लगता है। जांघों और कूल्हों में अतिरिक्त चर्बी बढ़ने लगती है और शरीर भारी भरकम दिखने लगता है।



योग से मोटापा या शरीर के विभिन्न भागों में बढ़ी अतिरिक्त चर्बी को कम किया जा सकता है। हालांकि अगर शरीर का कोई हिस्सा पतला या सामान्य हो और कोई एक हिस्सा मोटा हो तो कौन से योग का अभ्यास किया जाना चाहिए। यहां कूल्हों और जांघों को टोन्ड करने वाले योगासनों के बारे में बताया गया है। शरीर के निचले हिस्से के मोटापे को कम करने के लिए यहां बताएं योगासनों का अभ्यास करें।

Trending Videos
Yoga Tips To Reduce Thigh Fat Burning Weight Loss Yoga Poses in hindi
Chair Pose - फोटो : social Media

उत्कटासन

उत्कटासन को चेयर पोज कहते हैं। इस आसन के अभ्यास के लिए दोनों पैरों के बीच थोड़ी जगह बनाकर खड़े हो जाएं और हाथों को सामने की ओर फैलाते हुए हथेलियों को नमस्ते मुद्रा में मिलाएं। अब बाजुओं को ऊपर उठाते हुए घुटनों को मोड़ते हुए पेल्विक नीचे करें। अब टखने और घुटनों को सीधा रखते हुए नमस्कार मुद्रा में आ जाएं और रीढ़ सीधी रखें।

Yoga Tips To Reduce Thigh Fat Burning Weight Loss Yoga Poses in hindi
एकपादासन - फोटो : istock

एकपादासन

मोटी जांघों को पतला करने के लिए एकपादासन का अभ्यास कर सकते हैं। एकपादासन के अभ्यास के लिए पैरों के बीच दूरी बनाते हुए सीधे खड़े हो जाएं। अब बाजुओं को ऊपर उठाते हुए हथेलियों को प्रणाम मुद्रा में मिलाएं। पीठ को सीधा रखते हुए सांस छोड़ें और शरीर को फर्श के समानांतर होने तक मोड़ें। इस दौरान बाजुओं को कानों के पास रखते हुए धीरे-धीरे पीठ ऊपर उठाएं। फिर दाएं पैर, पेल्विक, ऊपरी शरीर और हाथ को सीधा रखते हुए ऊपर की ओर उठाएं। फर्श पर नजर केंद्रित करते हुए बैलेंस बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips To Reduce Thigh Fat Burning Weight Loss Yoga Poses in hindi
वृक्षासन योग - फोटो : istock

वृक्षासन

इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर दाएं पैर को फर्श से उठाएं और बाएं पैर पर शरीर का वजन रखते हुए संतुलन बनाएं। अब दाएं पैर को भीतरी जांघ पर रखते हुए हथेलियों से सहारा दें। प्रणाम मुद्रा में आते हुए आसमान में हाथों को ले जाएं। कुछ देर इसी योग को दोहराएं।

विज्ञापन
Yoga Tips To Reduce Thigh Fat Burning Weight Loss Yoga Poses in hindi
दीवार के सहारे योग - फोटो : istock

नोट: ये योग विभिन्न स्रोतों से लिया गया और कई योगा एक्सपर्ट उपरोक्त योगासनों के फायदे बताते रहे हैं। आप इन योगासनों का अभ्यास योग एक्सपर्ट की देखरेख में करें। यदि किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही योग क्रिया करें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed