फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: पूरा दिन देखते हैं टीवी या मोबाइल तो बैठ-बैठे करें ये योगासन, शरीर रहेगा स्वस्थ

Sat, 13 May 2023 11:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 13 May 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
Yoga Poses To Do While Watching TV or Browsing Phone Know Healthy Yoga Tips in Hindi
योगा - फोटो : istock

Yoga Tips: अक्सर महिलाएं या बच्चे जो लगभग पूरा दिन घर पर रहते हैं, वह वक्त बिताने के लिए टीवी या फोन का इस्तेमाल करते हैं। गर्मी का मौसम है तो तापमान बढ़ने के कारण भी लोग घर से बाहर नहीं निकलते हैं। लगभग पूरा दिन टीवी देखने या मोबाइल का इस्तेमाल करने के कारण उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। जैसे स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों पर असर हो सकता है। मस्तिष्क पर भी नकारात्मक असर होता है। साथ ही बैठे-बैठे शरीर में दर्द होने लगता है। मोटापा बढ़ना भी इसका एक कारण हो सकता है। बच्चे हो या बड़े सभी पर नकारात्मक असर हो सकता है। ऐसे में सबसे पहले तो आपको स्क्रीन टाइम कम करने की जरूरत है।



वहीं शारीरिक सक्रियता बढ़ाएं ताकि टीवी, लैपटॉप या मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से आपकी मस्तिष्क, आंखों और शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव को कम किया जा सके और कई बीमारियों के शिकार होने बचा जा सके। इसके लिए विशेषज्ञ योग के अभ्यास की सलाह देते हैं। अगर आपके लिए मोबाइल, लैपटॉप या टीवी के सामने बैठना जरूरी ही है, तो बैठे बैठे कुछ योगासन करें ताकि सेहत पर होने वाले दुष्प्रभाव को कम किया जा सके।

आइए जानते हैं टीवी, लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल अधिक करने पर बैठे बैठे किन योगासनों का अभ्यास लाभकारी हो सकता है।

Yoga Poses To Do While Watching TV or Browsing Phone Know Healthy Yoga Tips in Hindi
वीरभद्रासन - फोटो : istock

वीरभद्रासन चेयर पोज

सोफा या कुर्सी पर बैठकर टीवी देख रहे हैं तो बैठे बैठे वीरभद्रासन योग का अभ्यास कर सकते हैं। इस योग को चेयर पोज कहते हैं। इसे करने के लिए दाईं जांघ को कुर्सी पर टिकाकर बाएं पैर को खींचकर पीछे ले जाएं। अब बाएं पैर के तलवे को कुर्सी के बराबर रखकर जमीन पर टिकाएं और सीने को आगे की ओर झुकाएं। सांस खींचते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं हुए मिलाएं। कुछ सेकेंड इसी पोजीशन में रहने के बाद सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
 

Yoga Poses To Do While Watching TV or Browsing Phone Know Healthy Yoga Tips in Hindi
गरुणासन - फोटो : Istock

गरुड़ासन

इस आसन को करने के लिए सोफे या कुर्सी पर बैठकर दाईं जांघ को बाएं पैर के ऊपर क्राॅस करें। अब बाएं हाथ को दाएं हाथ पर लपेटें।  दोनों कोहनी को उठाएं और कंधों को कानों से दूर रखते हुए इस स्थिति में चार-पांच बार श्वास लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Poses To Do While Watching TV or Browsing Phone Know Healthy Yoga Tips in Hindi
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Istock

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें अनुलोम विलोम 

सोफे पर बैठे बैठे अनुलोम विलोम प्राणायाम भी कर सकते हैं। इससे आंखों की रोशनी बेहतर होती है। स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों पर होने वाले असर को कम करने के लिए दैनिक अभ्यास में अनुलोम विलोम को शामिल करें। यह प्राणायाम अन्य रोगों और शारीरिक समस्याओं से भी निजात दिलाता है। 

विज्ञापन
Yoga Poses To Do While Watching TV or Browsing Phone Know Healthy Yoga Tips in Hindi
Yoga - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed