फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: पथरी के इलाज में तीन योगासन हैं फायदेमंद, नियमित अभ्यास से मिलेगी राहत

Wed, 28 Jun 2023 11:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 28 Jun 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Yoga For Kidney Stone Treatment Pathri Yoga Asanas For Bladder in hindi
किडनी स्टोर के इलाज के लिए योग - फोटो : iStock

Yoga For Kidney Stone: पथरी या किडनी स्टोन मूत्रनली में उत्पन्न होती है। पेशाब में दर्द, पेशाब में तकलीफ, कम पेशाब होना आदि पथरी के लक्षणों में शामिल हैं। पथरी की समस्या से निजात पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास मदद कर सकता है। योग संतुलित मन और स्वस्थ शरीर देकर पथरी को निकालने में मदद करते हैं , साथ ही किडनी को मजबूत बनाता है। हालांकि अगर पथरी की समस्या से परेशान है तो योग शुरू करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर ले लें।



आपके लिए कौन सा योग उचित है और क्या विशेष सावधानियां आवश्यक हैं, यह सुनिश्चित कर योगाभ्यास शुरू करें। अगली स्लाइड्स में जानिए पथरी के इलाज के लिए फायदेमंद योगासनों के बारे में।
 

Trending Videos
Yoga For Kidney Stone Treatment Pathri Yoga Asanas For Bladder in hindi
पवनमुक्तासन - फोटो : pixabay

पवनमुक्तासन 

इस आसन से पेट के आंत मजबूत होती है और दर्द से राहत मिलती है। पवनमुक्तासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को मिलाते हुए हथेली को जमीन पर लगाएं। अब दाए पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती से लगा लें। दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाकर घुटने से थोड़ा नीचे पकड़ें। फिर पैरों से छाती पर दबाव डालते हुए सांस अंदर बाहर छोड़ें।

Yoga For Kidney Stone Treatment Pathri Yoga Asanas For Bladder in hindi
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन

इस आसन से किडनी सक्रिय रहती है और पथरी को निकालने में मदद मिलती है। भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के नीचे रखते हुए सांस लें। अब शरीर के अगले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं। कुछ सेकेंड इसी स्थिति में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga For Kidney Stone Treatment Pathri Yoga Asanas For Bladder in hindi
dhanurasana - फोटो : istock

धनुरासन

पेशाब करने की समस्या को कम करने में धनुरासन असरदार है। साथ ही किडनी को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। धनुरासन के अभ्यास के लिए जमीन पर पेट के बल लेटकर पैरों को फैलाएं। पैरों को उठाते हुए हाथों से टखनों को पकड़कर गहरी सांस लें। छाती और पैरों को जमीन से ऊपर उठाते हुए इस स्थिति में कुछ देर रहें। बाद में शरीर और पैरों को फर्श पर टिकाकर कुछ देर आराम करने के बाद इस प्रक्रिया को दोहराएं।

विज्ञापन
Yoga For Kidney Stone Treatment Pathri Yoga Asanas For Bladder in hindi
kidney stone - फोटो : pixabay

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed