फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योगासन: कोरोना से तेज रिकवरी में सहायक हैं ये तीन योगासन, पोस्ट कोविड जटिलताएं भी होंगी दूर

Sat, 05 Feb 2022 12:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Feb 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
yoga for covid recovery, how to get rid of post covid complications
कोविड से तेज रिकवरी के लिए क्या करें? - फोटो : iStock

दुनियाभर में तेजी से बढ़ते कोरोना के खतरे के बीच लोगों को अपनी इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर हुए अध्ययनों में वैज्ञानिक बताते हैं कि इससे होने वाले संक्रमण के लक्षण डेल्टा की तुलना में हल्के स्तर के हैं, हालांकि किसी भी हालत में ओमिक्रॉन को हल्के में लेने की गलती नहीं की जानी चाहिए। इस वैरिएंट से संक्रमित लोगों की मौत के भी मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जो लोग संक्रमण के शिकार हो गए हैं उन्हें अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। संक्रमण के दौरान आहार का विशेष ध्यान रखना भी आवश्यक है। इसके अलावा कुछ योगासनों को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर भी कोरोना संक्रमण से तेज रिकवरी पाई जा सकती है।



योग विशेषज्ञों के मुताबिक कई ऐसे योगासन हैं जिनके नियमित अभ्यास से न केवल शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है, साथ ही कोरोना संक्रमितों की तेज रिकवरी में भी इन्हें सहायक माना जाता है। हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि संक्रमण के दौरान शरीर में कमजोरी आ जाती है, इसलिए ज्यादा कठिन योगासनों का अभ्यास न करें। आइए ऐसे ही तीन योगासनों के बारे में जानते हैं जो आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। 

yoga for covid recovery, how to get rid of post covid complications
मार्जरी आसन करने के लाभ - फोटो : istock

कैट काऊ पोज
कोरोना से तेज रिकवरी के लिए कैट काऊ पोज या मार्जरी आसन के अभ्यास को स्वास्थ्य विशेषज्ञ बेहद फायदेमंद मानते हैं। शरीर की स्ट्रेचिंग से लेकर तनाव को दूर करने और रीढ़ तथा पेट के अंगों की मसाज करने में इस योग का अभ्यास आपके लिए लाभदायक हो सकता है। कैट काऊ पोज के अभ्यास को पीठ के दर्द और पैरों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। कोरोना से रिकवरी के लिए इस योग का अभ्यास किया जा सकता है।

yoga for covid recovery, how to get rid of post covid complications
बद्ध कोणासन योग करने के फायदे - फोटो : istock

बटरफ्लाई पोज
कोरोना से रिकवरी और पोस्ट कोविड खतरों को कम करने के लिए बटरफ्लाई पोज (बद्ध कोणासन) का नियमित अभ्यास किया जा सकता है।  जांघों, कमर और घुटनों की स्ट्रेचिंग के साथ शरीर के लचीलेपन में सुधार करने के लिए इस योग को काफी फायदेमंद माना जाता है। कोरोना के बाद महसूस होने वाली थकान को दूर करने के साथ शरीर को एक्टिव बनाने में भी इस योग को फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for covid recovery, how to get rid of post covid complications
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है प्राणायाम - फोटो : Pixabay

प्राणायाम का अभ्यास
कोरोना संक्रमितों को भी प्राणायाम के अभ्यास की सलाह दी जाती है। संक्रमण के कारण होने वाली कई तरह की जटिलताओं को दूर करने, श्वसन को बेहतर बनाने और शरीर में रक्त के संचार को बेहतर बनाए रखने में प्राणायाम के अभ्यास के लाभ हो सकते हैं। कोरोना के संक्रमण का लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर हो सकता है, इन जटिलताओं को दूर करने के लिए भी प्राणायाम को बेहतर योगाभ्यास माना जाता है।


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed