फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योगासन: शरीर के बढ़े हुए फैट को कम करना मुश्किल नहीं, इन योगासनों से जल्द दिखने लगेगा लाभ

Sun, 06 Feb 2022 12:24 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Feb 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
yoga for body fat loss, best yoga for fat burning
फैट कम करने वाले योगासन - फोटो : iStock

शरीर में बढ़ी हुई फैट की मात्रा न सिर्फ आपके लुक को खराब कर देती है, साथ ही इसके सेहत पर भी कई तरह के नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। पर क्या बढ़े हुए फैट को कम करना इतना आसान है? आमतौर पर शरीर के बढ़े हुए फैट को कम करना लोगों के लिए बड़ी चुनौती होती है। डाइटिंग से लेकर रनिंग तक, जिम से लेकर तमाम तरह के फैट बर्नर उपकरणों के इस्तेमाल तक लोग इसके लिए तमाम तरह के उपायों को प्रयोग में लाते हैं, पर इससे लाभ बहुत कम ही मिल पाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फैट बर्न करने के लिए आहार और शारीरिक गतिविधियों के संयोजन की आवश्यकता है। अगर आप भी शरीर के बढ़े हुए फैट की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए जीवनशैली में योग को शामिल करके आसानी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कई तरह के योगासनों का नियमित रूप से अभ्यास करना फैट को बर्न करने में मददगार हो सकता है। इन आसनों को रोजाना सही तरीके से अभ्यास करके आप कुछ ही दिनों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए ऐसी ही तीन योगासनों के बारे में जानते हैं जो फैट बर्न करने में आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। 

yoga for body fat loss, best yoga for fat burning
उत्कटासन का अभ्यास करना लाभदायक - फोटो : Pixabay

चेयर पोज का अभ्यास
योग विशेषज्ञों के मुताबिक वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों के लिए चेयर पोज या उत्कटासन का अभ्यास करना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह विशेष आसन न केवल आपके कोर एरिया को लक्षित करता है,  बल्कि लोअर और अपर बैक के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करने में मदद करने के साथ चेयर पोज का अभ्यास शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करने में भी सहायक होता है।

yoga for body fat loss, best yoga for fat burning
वीरभद्रासन योग के हैं कई तरह के लाभ - फोटो : Istock

वीरभद्रासन योग
शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करने के लिए वीरभद्रसान योग का अभ्यास करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। यह योगासन पैरों और बाहों को टोन करने के साथ-साथ शरीर के संतुलन को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। जिन लोगों को फैट बढ़ने की समस्या होती है उनके लिए भी इस योगासन का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। खास तौर पर बेली फैट यानी की पेट की चर्बी को कम करने में इसे बेहद कारगर योगसनों में से एक माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for body fat loss, best yoga for fat burning
फैट कम करने के लिए धनुरासन - फोटो : Pixabay

धनुरासन योग
पेट की चर्बी को कम करने के साथ शरीर से अतिरिक्त फैट को हटाने में धनुरासन योग या बो-पोज का अभ्यास करना फायेदमंद माना जाता है। यह आसन आपके पेट को टोन करने का काम करता है। इसके साथ ही पीठ, जांघ, बाहों और छाती को भी स्ट्रेच करने के साथ शरीर के पोस्चर को बेहतर बनाने में भी इसे लाभदायक माना जाता है।  धनुरासन योग का अभ्यास वजन को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकता है। 


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed