फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: गर्दन में दर्द की समस्या से हैं परेशान? इन योगासनों से मिलेगा फायदा

Sat, 09 Oct 2021 12:42 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 09 Oct 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
yoga for back pain relief, all you need to know
गर्दन में दर्द की समस्या - फोटो : iStock

गर्दन में दर्द की समस्या होना काफी आम है, यह दिक्कत कई कारणों से हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक खराब मुद्रा में बैठकर काम करना, आगे की तरफ झुककर काफी देर तक बैठने या फिर किसी प्रकार की चोट के कारण लोगों को गर्दन में दर्द हो सकती है। वैसे तो इस प्रकार का दर्द कुछ समय में स्वत: ही ठीक हो जाता है, हालांकि यदि यह समस्या आपको अक्सर बनी रहती है तो इस बारे में किसी डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लें। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक गर्दन में दर्द से छुटकारा पाने के लिए योग का अभ्यास करना सबसे बेहतरीन तरीका हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि लगातार नौ सप्ताह तक योग करने से शरीर में कई प्रकार के दर्द से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए गर्दन में दर्द की समस्या को दूर करने वाले ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं। 

yoga for back pain relief, all you need to know
मार्जरी आसन - फोटो : istock

कैट-काऊ पोज
गर्दन में दर्द की समस्या को कम करने के लिए कैट काऊ पोज के अभ्यास को काफी फायदेमंद माना जाता है। इस योगासन को मार्जरी आसन के रूप में भी जाना जाता है। गले में रक्त के प्रवाह को निरंतर जारी रखने के साथ मांसपेशियों को सक्रियता देने में इस योगासन के फायदे हो सकते हैं। इस अभ्यास के लिए सबसे पहले अपनी कलाइयों और घुटनों की मदद से चौपाया जानवरों जैसी मुद्र बना लें। अब गहरी श्वास लें और छोड़ें। इसके बाद सांस लेते हुए छत की ओर देखें और सांस छोड़ें। 

yoga for back pain relief, all you need to know
स्फिंक्स पोज योगासन के लाभ - फोटो : Istock

स्फिंक्स पोज योगासन
गर्दन में दर्द को दूर करने और मांसपेशियों को आराम दिलाने में स्फिंक्स पोज योगासन आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकता है। स्फिंक्स पोज, रीढ़ को मजबूत करने के साथ कंधों को फैलाती है। इस योगासन को करने के लिए कोहनी को कंधों के नीचे रखते हुए पेट के बल लेट जाएं और जमीन पर अपनी हथेलियों और फोरआर्म्स को स्थिर रखें। अब अपने धड़ और सिर को ऊपर उठाते हुए छत की ओर देखें। सुनिश्चित करें कि आपकी रीढ़ अच्छे से स्ट्रेच हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for back pain relief, all you need to know
चाइल्ड पोज के फायदे - फोटो : Pixabay
चाइल्ड पोज योगासन
गर्दन में दर्द को दूर करने और मन को शांत रखने में चाइल्ड पोज का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। लसीका और तंत्रिका तंत्र के लिए भी इस योगाभ्यास को लाभदायक माना जाता है। इस योगाभ्यास को करने के लिए मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं। अब श्वास अंदर लेते हुए दोनों हाथों को सीधा सिर के उपर उठा लें। श्वास बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और हथेलियों और सिर को ज़मीन पर टिकाएं। लंबी श्वास अंदर लें और बाहर छोड़ें। दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ते हुए सिर को दोनों हथेलियों के बीच में धीरे से रखें। रोजाना इस अभ्यास को करें।

--------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed