फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों को कराएं ये चार योगासन, कई तरह से मिल सकता है फायदा

Tue, 24 Aug 2021 11:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 24 Aug 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Yoga benefits These four yogasanas can help children stay healthy
बच्चे योग करने से निरोग रह सकते हैं - फोटो : istock

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हमें कब कौन सी बीमारी घेर ले, कुछ कहा नहीं जा सकता है। यहां तक कि बच्चों के बीमार पड़ने के चांस काफी ज्यादा होते हैं। बच्चे जब बीमार पड़ जाते हैं, तो हम उनके लिए वो सबकुछ करते हैं जो जरूरी है। लेकिन क्या हम शुरुआत से अपने बच्चों की हेल्थ पर ध्यान देते हैं? क्या हम उनके खानपान पर ध्यान देते हैं? क्या हम उन्हें योग करवाते हैं? शायद आपके पास इन सब सवालों का जवाब न में ही होगा। लेकिन आपको बता दें कि बच्चों को अगर निरोग रखना है, तो इसके लिए आप उन्हें योग करवा सकते हैं। योग बच्चों को स्वस्थ रखने में काफी मदद कर सकता है। वहीं, बच्चे काफी फुर्तीले होते हैं, तो इसलिए उन्हें योगासन करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। ऐसे में हम आपको कुछ योग आसन बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने बच्चों से करवा सकते हैं। ये स्वस्थ रहने में उनकी काफी मदद भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Yoga benefits These four yogasanas can help children stay healthy
vrikshasana - फोटो : istock

वृक्षासन

  • इसको करने के लिए आपको सबसे पहले सीधे खड़े होना है और अपने पैरों को एक साथ रखना है। फिर दाहिने पैर को मोड़ते हुए बाएं पैर की भीतरी जांघ पर रखना है। इसी को दूसरे पैर से भी दोहराएं। फिर सांस लेते रहें और अपनी हथेलियों को अपने सीने के सामने नमस्कार की मुद्रा में लाएं। ध्यान रहे कि इस दौरान आपकी रीढ़ सीधी रहे।
Yoga benefits These four yogasanas can help children stay healthy
Adho mukha svanasana - फोटो : istock

अधोमुखश्वानासन

  • इसे करने के लिए हथेलियों को घुटनों से शुरू करते हुए इन्हें कंधों के नीचे और घुटनों को हिप्स के नीचे करें। इसके बाद अपने हिप्स को ऊपर उठाकर अपने घुटनों को सीधा करें। अब आपको उल्टा वी आकार बनाना है, इसके लिए आपको अपने पैरों को संयोजित करना है। फिर एड़ी को फर्श से छूने की कोशिश करें। कुछ सेकंड रहने के बाद इसे फिर से दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga benefits These four yogasanas can help children stay healthy
Paschimottanasana - फोटो : istock

पश्चिमोत्तानासन

  • इसे करने के लिए आपको सबसे पहले जमीन पर बैठ जाना है और फिर अपने दोनों पैरों को आगे की तरफ फैलाना है। फिर आपको सांस छोड़नी है और आगे की तरफ झुकना है, साथ ही अपने पैर के बड़े अंगूठे को अपने हाथ से पकड़ें। इस आसन को एक बार करने के बाद फिर से दोहराएं।
विज्ञापन
Yoga benefits These four yogasanas can help children stay healthy
Balasana - फोटो : istock

बालासन

  • इस आसन को करने के लिए आपको चटाई पर एड़ियों के बल लेटना है। फिर सांस लेनी है और छोड़नी है। अब अपने शरीर के ऊपरी भाग को झुकाएं और आगे की तरफ झुकते जाएं। इस दौरान माथे को नीचे की तरफ रखें और अपने पेल्विक को एड़ियों पर टिकाएं। इस आसन को 2-3 बार दोहराएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed