{"_id":"583eb46f4f1c1b0f1ede69f9","slug":"yoga-benefits-for-asthma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अस्थमा को जड़ से मिटा देंगे ये आसान से 4 आसन","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
अस्थमा को जड़ से मिटा देंगे ये आसान से 4 आसन
Thu, 01 Dec 2016 09:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Dec 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दमा होने पर श्वास नली सिकुड़ जाती है जिस वजह से सांस लेने में दिक्कत होती है। ऐसे लोगों की धूल मिट्टी में सांस फूलने लगती है। इसके लिए दवा-दारू के अलावा आप योगा भी कर सकते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दमा होने पर योगा किस तरह कारगर साबित होता है।
ये चार आसन आपको दमा से दिलाएंगे राहत
2 of 5
अनुलोम-विलोम
इसमें सांस लेने की विधि को दोहराया जाता है। इसमें आपको पद्मासन में बैठना होता है। इसके बाद दाएं हाथ से नाक के दाएं छिद्र को बंद करें फिर बाएं छिद्र से सांस लें। अंगूठे की साथ वाली दो उंगलियों से बायीं नाक के छिद्र को दबा दें और दायीं ओर से सांस छोड़े। शुरू में इस क्रिया को तीन मिनट तक और आदत पढ़ने के बाद 10 मिनट तक करना शुरू करें।
ये चार आसन आपको दमा से दिलाएंगे राहत
3 of 5
उत्तानासन
इसमें आपको झुक कर खड़ा होना होता है। लेकिन ध्यान रहे कि आपकी कमर एकदम सीधी हो। इससे दमा में आराम तो मिलता ही है साथ कब्ज आदि की समस्या भी दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये चार आसन आपको दमा से दिलाएंगे राहत
4 of 5
शवासन
ये सबसे आसान आसनों में से एक माना जाता है। सबसे पहले अपनी चटाई पर सीधे लेट जाएं, अपनी हथेलियों को सीधे रखें और एकदम ढीला छोड़ दें। दोनों पैरों के बीच करीब एक फुट का गैप बनाएं। अपनी आंखों को बंद कर दें और पूरा ध्यान श्वास लेने पर लगाएं। इससे दमा के साथ-साथ तनाव भी दूर होता है।
विज्ञापन
ये चार आसन आपको दमा से दिलाएंगे राहत
5 of 5
अर्धमत्स्येन्द्रासन
सबसे पहले बाएं पैर को मोड़कर बायीं एड़ी को दाहिनें हिप के नीचे रखें। अब दाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए दाएं पैर का तलवा लाएं और घुटने की बायीं ओर जमीन पर रखें। इसके बाद बाएं हाथ को दाएं घुटने की दायीं ओर ले जाएं और कमर को घुमाते हुए दाएं पैर के तलवे को पकड़ लें और दाएं हाथ को कमर पर रखें। सिर से कमर तक के हिस्से को दायीं और मोड़ें। अब ऐसा दूसरी ओर से भी करें। इसे करने से पीठ, गर्दन, कमर, नाभिसे नीचे के भाग और छाती की नाड़ियों में खिंचाव आते है। इससे फेफड़ों में आराम से ऑक्सीजन जाती है। दमा रोगियों के लिए यह आसन बहुत फायदेमंद रहता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।