फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: पीठ की चर्बी कम करने के लिए तीन योगासन, अभ्यास से सुडौल होगा शरीर

Sun, 01 Sep 2024 09:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Sep 2024 09:17 AM IST
सार

यहां कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो पीठ की चर्बी को कम करके शरीर को सुडौल बनाने में असरदार हैं।

विज्ञापन
Yoga Asanas To Reduce back Fat And Shape Your Body Yoga Steps in hindi
त्रिकोणासन - फोटो : istock

Yoga Asanas To Reduce back Fat: पेट की चर्बी को लेकर लोग परेशान होते हैं लेकिन कुछ लोगों के शरीर के कई भागों में चर्बी अधिक होती है। बाजुओं की चर्बी के कारण बिना बाजुओं के कपड़ें पहनने का आत्मविश्वास नहीं आ पाता है। वहीं पीठ की चर्बी के कारण भी व्यक्ति में मोटापा नजर आता हैय़।



हाथ, पैर, डबल चिन या बैली फैट को आसानी से घटा सकते हैं लेकिन पीठ की चर्बी को घटाने में अधिक समय लगता है, क्योंकि पीठ के अतिरिक्त वसा को कम करना अधिक कठिन होता है। ऐसे में अगर आपके पीठ पर भी फैट है, तो उसे घटाने के लिए योग की मदद ले सकते हैं।

योग से शरीर को शेप में किया जा सकता है। साथ ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों के अतिरिक्त वसा को कम किया जा सकता है। इस लेख में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो पीठ की चर्बी को कम करके शरीर को सुडौल बनाने में असरदार हैं।

Yoga Asanas To Reduce back Fat And Shape Your Body Yoga Steps in hindi
Dhanurasana - फोटो : pexel

धनुरासन

इस आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें। टखनों को हथेलियों को पकड़ते हुए दोनों पैरों और बाहों को जितना हो सके ऊपर की ओर उठाएं। नजर ऊपर की ओर रखते हुए कुछ देर के लिए इसी अवस्था में रहें। फिर पुरानी स्थिति में वापस आ जाएं।

Yoga Asanas To Reduce back Fat And Shape Your Body Yoga Steps in hindi
हस्तपादासन - फोटो : Amar Ujala

पादहस्तासन

पीठ की चर्बी घटाने के लिए पादहस्तासन का अभ्यास भी असरदार है। इस आसन को करने के लिए दोनों पैरों पर सीधे खड़े हो जाएं। अब हाथों को शरीर के साथ सीधा रखते हुए श्वास अंदर की ओर लें। हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और शरीर को ऊपर की ओर खींचें। अब श्वास छोड़ते हुए रीढ़ को सीधा रखें। इस दौरान घुटनों और हाथों को एक सीध में रखते हुए आगे की ओर झुकें। फिर हाथों को फर्श पर रखें और अपनी एड़ियों से पकड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas To Reduce back Fat And Shape Your Body Yoga Steps in hindi
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन

पेट के बल सीधा लेटकर पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें। अब हाथों को छाती से पास ले जाते हुए हथेलियों को नीचे टिकाएं। गहरी सांस लेते हुए नाभि को ऊपर उठाएं और आसमान की तरफ देखें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहने के बाद पुरानी स्थिति में वापस आ जाएं।
 

विज्ञापन
Yoga Asanas To Reduce back Fat And Shape Your Body Yoga Steps in hindi
सेतुबंधासन - फोटो : Istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed