फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: क्या आपको भी शारीरिक संतुलन बनाने में होती है दिक्कत? इस योग का अभ्यास करके पा सकते हैं लाभ

Sun, 05 Jun 2022 11:52 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Jun 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas to Improve Physical Balance in Body Know its Benefits in Hindi
शारीरिक संतुलन कैसे बनाएं? - फोटो : Pixabay

शरीर को सीधा रखने, अनावश्यक झुकाव से बचने आदि के लिए शारीरिक संतुलन का ठीक बने रहना आवश्यक माना जाता है। हालांकि जीवनशैली की गड़बड़ी के कारण लोगों में संतुलन और शारीरिक मुद्रा बिगड़ने की समस्या काफी बढ़ गई है। शारीरिक संतुलन बिगड़ने के कारण चोट लगने का खतरा भी बढ़ सकता है, इन परेशानियों से बचे रहने के लिए विशेषज्ञ सभी लोगों को दैनिक रूप से योगासनों के अभ्यास की सलाह देते हैं।



योगासन, शारीरिक मुद्रा, संतुलन, स्थिरता में सुधार करने के साथ आपके कोर को मजबूती देने में भी सहायक होते हैं। जिन लोगों को शारीरिक समन्वय या संतुलन बनाने में दिक्कत होती रहती है, ऐसे लोगों के रोजाना ट्री-पोज योग के अभ्यास से लाभ मिलता है।

ट्री पोज या वृक्षासन के अभ्यास में शरीर की स्थिति पेड़ नुमा बनानी होती है। इस अभ्यास में पैरों से लेकर हाथों की सभी बड़ी मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग हो जाती है। शारीरिक एकाग्रता और समन्वय को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए भी ट्री-पोज योग का नियमित अभ्यास किया जा सकता है। आइए इस योग के करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Yoga Asanas to Improve Physical Balance in Body Know its Benefits in Hindi
रोजाना योग करने के लाभ - फोटो : Istock

ट्री-पोज योग का अभ्यास कैसे किया जाता है?

ट्री-पोज योग का अभ्यास आसान है और इसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी आयु के लोग आसानी से कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए इस योग के अभ्यास की आदत आपके लिए फायदेमंद मानी जाती है। इस योग को करने के लिए सीधे सीधे खड़े होकर अपने दाहिने घुटने को मोड़कर दाएं पैर को बाईं जांघ पर रखें। बाएं पैर को सीधा रखते हुए शरीर का संतुलन बनाएं। अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर उठाएं और अपनी हथेलियों को एक साथ मिलाकर ‘नमस्ते’ मुद्रा में लाएं। कुछ समय तक इसी अवस्था में रहें और फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।

Yoga Asanas to Improve Physical Balance in Body Know its Benefits in Hindi
शरीर के संतुलन को बढ़ाने वाला योग - फोटो : Istock

ट्री-पोज योग से क्या लाभ होता है?

योग विशेषज्ञ बताते हैं, वृक्षासन योग शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को फिट बनाए रखने में आपके लिए सहायक है। ट्री-पोज, आपकी शारीरिक मुद्रा, संतुलन और शरीर की जागरूकता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।

  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए वृक्षासन योग को लाभदायक माना जाता है, यह तनाव और चिंता कम करने में भी सहायक है।
  • पैरों से लेकर पीठ और बाहों को स्ट्रेच करके, आपको स्फूर्ति प्रदान करने में इसे सहायक माना जाता है।
  • साइटिका की समस्या में राहत दिलाने वाला योगासन।
  • पैरों को मजबूत बनाने और जोड़ों को स्वस्थ रखने वाला योग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas to Improve Physical Balance in Body Know its Benefits in Hindi
ट्री पोज अभ्यास की सावधानियां - फोटो : iStock

ऐसे लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

वैसे तो वृक्षासन योग का अभ्यास हर किसी के लिए फायदेमंद है, पर कुछ स्थितियों में इसे करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। गर्भावस्था में इसके अभ्यास से पहले योग विशेषज्ञ से बात करें, क्योंकि इसमें शारीरिक संतुलन के बिगड़ने का जोखिम हो सकता है। जिन लोगों को घुटने मोड़ने में दिक्कत होती है उनके लिए भी यह अभ्यास कठिन हो सकता है। 


--------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed