फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: मानसून में चेहरे पर निकल रहे हैं दाने, इन योगासनों के अभ्यास से मुहांसों से मिलेगा छुटकारा

Fri, 02 Aug 2024 09:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 02 Aug 2024 09:59 AM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas To Get Rid of Pimples Know Effective Yoga for Skin Problems
face yoga - फोटो : istock

Yoga Asanas To Get Rid Of Pimples: गर्मियों और मानसून के मौसम में कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो जाती हैं। इस मौसम में अधिक तापमान के कारण त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसके अलावा खान-पान में गड़बड़ी, अपच की समस्या और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण भी कील, मुंहासे और पिंपल्स की शिकायत हो सकती है। पिंपल चेहरे की सुंदरता को कम कर देते हैं। वहीं गर्मी में टैनिंग और चेहरे की चमक भी उड़ जाती है। मुंहासे और दाग-धब्बे से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। घरेलू नुस्खों के अलावा कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बेदाग त्वचा पाने की कोशिश करते हैं, साथ ही स्किन समस्याओं से बचने के लिए कई उपाय गर्मियों में करना शुरू कर देते हैं। हालांकि योग के जरिए भी त्वचा संबंधी परेशानियों को कम किया जा सकता है। नियमित तौर पर योग करने से चेहरे के पिंपल्स, दाग धब्बे और त्वचा की सेहत में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं स्वस्थ त्वचा के लिए योगासन।

Yoga Asanas To Get Rid of Pimples Know Effective Yoga for Skin Problems
सिंह पोज - फोटो : istock

सिंहासन

कील-मुहांसे से छुटकारा पाने के लिए सिंहासन का अभ्यास फायदेमंद है। इस आसन को करने से चेहरे के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जवां दिखने और एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सिंहासन के अभ्यास के लिए मैट पर बैठ कर दोनों पैरों को सामने की ओर फैला लें। बाएं पैर को मोड़कर दाएं पैर की जांघ पर रखें और दाएं पैर को बाईं जांघ पर रखें। अब आगे की ओर झुककर घुटनों के बल हाथों को फर्श पर टिकाएं। दोनों हाथों को सीध में रखते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को आगे की ओर खीचें और मुंह खोलकर जीभ को बाहर निकालें। नाक से सांस लें और आंखों को खुला रखें। शेर की मुद्रा में बैठकर ये आसन 20-30 सेकेंड्स में 5-6 बार दोहराएं। अब पुरानी स्थिति में आ जाएं।

Yoga Asanas To Get Rid of Pimples Know Effective Yoga for Skin Problems
Sarvangasana - फोटो : Amar Ujala

सर्वांगासन

शरीर के साथ ही त्वचा को हेल्दी रखने के लिए सर्वांगासन का अभ्यास लाभकारी है। इस आसन से पाचन और लिवर स्वस्थ रहता है। शरीर के विषाक्त पदार्थ निकलते हैं और एक्ने, एक्जिमा जैसी समस्याएं दूर होती हैं। झुर्रियों और त्वचा में बैक्टीरिया दूर करने के लिए यह योगासन फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेटकर दोनों हथेलियों को नीचे रखें। पैरों को सीधे हवा में ऊपर उठाएं और सिर की ओर मोड़ें। हाथों से कमर को सहारा देते हुए कंधे, रीढ़ की हड्डी और हिप्स को सीधा रखें। इस स्थिति में 30 सेकेंड रहें और फिर धीमी गति से पुरानी स्थिति में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas To Get Rid of Pimples Know Effective Yoga for Skin Problems
face yoga - फोटो : istock

बैलून फेस

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए बैलून फेस योगासन कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए मुंह को बैलून के आकार में फुला लें। 10 सेकंड तक चेहरे को फुलाए रखें। इस आसन को किसी भी समय कर सकते हैं। नियमित बैलून फेस आसन को करने से पिंपल्स की समस्या दूर होती है।

विज्ञापन
Yoga Asanas To Get Rid of Pimples Know Effective Yoga for Skin Problems
योगा पर फैशन हावी - फोटो : instagram

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed