फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग टिप्स: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए श्वसन तंत्र को बनाएं मजबूत, इन योगासनों के अभ्यास से मिलेगा लाभ

Sun, 24 Apr 2022 11:01 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 24 Apr 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas for Respiratory System, how to keep your lungs strong
श्वसन तंत्र को कैसे ठीक रखें? - फोटो : iStock

शरीर के अंगों को ठीक से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपके श्वसन तंत्र और इससे संबंधित अंगों का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। श्वसन तंत्र को मजबूत रखकर आप कई तरह की गंभीर समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इसके लिए दैनिक रूप से योगासनों के अभ्यास की आदत आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकती है। नियमित योगासन आपके फेफड़े और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, जिससे ऑक्सीजन का संचय और शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन युक्त रक्त सरलता से पहुंचता रहता है। 



ऐसे कई सांस लेने के योग-व्यायाम हैं जिनका अभ्यास करके अधिक प्रभावी ढंग से फेफड़ों की क्षमता को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसके अलावा रोजाना योग करने से आपके दिमाग और शरीर को भी मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। योग आसन फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाकर, सांस लेने में सुधार करते हैं। श्वसन तंत्र के लिए रोजाना कुछ अभ्यास आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Yoga Asanas for Respiratory System, how to keep your lungs strong
भुजंगासन योग करने के लाभ - फोटो : Istock

भुजंगासन योग का अभ्यास

कोबरा पोज, जिसे भुजंगासन भी कहा जाता है, यह फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और इसके कार्य को आसान बनाने में काफी मददगार योगाभ्यास है। मन को शांत करने और तनाव-चिंता जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी इस योग के अभ्यास को काफी लाभदायक माना जाता है।

भुजंगासन योग के अभ्यास के दौरान फेफड़े की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं जिससे ऑक्सीजन का संचय अधिक अच्छे तरीके से हो पाता है। नियमित रूप से भुजंगासन योग का अभ्यास करके आप अपने श्वसन तंत्र को मजबूत बनाए रख सकते हैं। 

Yoga Asanas for Respiratory System, how to keep your lungs strong
फिश पोज फेफड़ों के लिए फायदेमंद - फोटो : istock

मत्स्यासन योग करें

फिश पोज़ या मत्स्यासन योग, फेफड़ों और हृदय के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता योग है। यह योग मुद्रा शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने के साथ रक्त परिसंचरण को सुधारने में सहायक है। इससे शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता रहता है, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।

शोध बताते हैं कि मत्स्यासन योग, कई प्रकार के श्वसन विकारों को दूर करके फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार करने में काफी सहायक अभ्यास हो सकता है। रोजाना मत्स्यासन योग के अभ्यास की आदत डालें, यह आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas for Respiratory System, how to keep your lungs strong
बेहतर सांस के लिए योगासन - फोटो : Pixabay

सुखासन योग

सुखासन योग, संपूर्ण शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ रक्त प्रवाह को व्यवस्थित रखने और फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए एक बेहतरीन अभ्यास है। यह फेफड़ों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ श्वसन अंगों की सेहत में भी सुधार करता है।

सुखासन योग का अभ्यास बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी आसानी से करके शरीर के लिए अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शोध में यहां तक बताया गया है कि सुखासन योग का नियमित अभ्यास आपकी आयु को भी बढ़ाने में सहायक है।  



------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed